Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धड़क 2’ जल्दी आ रही है नेटफ्लिक्स पर, जानें ओटीटी रिलीज डेट और डिटेल्स

Dhadak 2 on Netflix: धड़क 2, 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तमिल मूवी परियेरुम पेरुमल की रीमेक है। फिल्म में जातिगत भेदभाव और प्रेम के संघर्ष को दर्शाया गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 07, 2025 | 01:56 PM

'धड़क 2' जल्दी आ रही है नेटफ्लिक्स पर

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhadak 2 OTT Release: 1 अगस्त, 2025 को अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई ‘धड़क 2’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन न किया हो, लेकिन इसकी कहानी और परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म एक सोशल इशू पर आधारित रोमांटिक ड्रामा है, जिसे अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘धड़क 2’ तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ (2018) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है और इसे साल 2018 में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ की स्पिरिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों की है नीलेश अहिरवार यानी सिद्धांत, जो एक दलित परिवार से हैं और विधि भारद्वाज यानी तृप्ति, जो ऊंची जाति से ताल्लुक रखती हैं।

धड़क 2 कब होगी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम

‘धड़क 2’ जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता और प्रेम के संघर्ष जैसे विषयों को संवेदनशीलता से प्रदर्शित करती है। ओटीटी रिलीज के मामले की बात करें तो यह कन्फर्म हो गया है कि ‘धड़क 2’ का डिजिटल पार्टनर नेटफ्लिक्स होगा। हालाँकि, फिल्म की ओटीटी प्रीमियर डेट अभी अधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन ट्रेड सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 12 से 26 सितंबर 2025 के अंदर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स

‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस

धड़क 2 का प्रदर्शन

आम देवियों के बीच बॉक्स ऑफिस पर ‘धड़क 2’ का प्रदर्शन औसत है। छह दिन में रिलीज हुई फिल्म ने कुल 15.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिससे इसकी कमाई प्रभावित हो रही है। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी पहुंच ज्यादा व्यापक हो सकती है और यही इसकी असली सफलता का जरिया बन सकती है।

ये भी पढ़ें- KSBKBT Twist: तुलसी का हुआ एक्सीडेंट, अंगद ने बचाई जान, परिधि बनी साजिश का शिकार

धड़क 2 का कलेक्शन

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘धड़क 2’ से अनुमान तो बहुत था लेकिन ये दर्शकों को इम्प्रेस नहीं हुईं। फिल्म के बॉक्स आफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘धड़क 2’ ने रिलीज के पहले दिन 3.5 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़, तीसरे दिन 4.15 करोड़ और चौथे दिन 1.35 करोड़ का बिजनेस किया। ‘धड़क 2’ ने रिलीज के 5वें दिन 1.60 करोड़ का बिजनेस किया हैं। इसी के साथ ‘धड़क 2’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 14.35 करोड़ रुपये हो गई है।

Dhadak 2 is coming soon on netflix know ott release date and details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2025 | 01:56 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Netflix
  • Siddhant Chaturvedi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.