‘देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदौरिया बनीं मां, घर में गूंजी नन्हीं परी की किलकारियां
Sonarika Bhadoria Motherhood: सोनारिका भदौरिया ने सोशल मीडिया पर अपनी नन्हीं बेटी के आगमन की जानकारी एक प्यारी फोटो के साथ शेयर की, जिसके बाद सितारों और फैंस ने बधाइयों की बारिश कर दी।
- Written By: सोनाली झा
‘देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदौरिया बनीं मां
Sonarika Bhadoria Baby Girl: टीवी की दुनिया में माता पार्वती के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया इन दिनों जीवन के सबसे खूबसूरत पलों का आनंद ले रही हैं। ‘देवों के देव… महादेव’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली इस एक्ट्रेस के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है, जिसके बाद से उनके परिवार और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
सोनारिका ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों तक पहुंचाई। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस पोस्ट में उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी की एक प्यारी-सी फोटो भी शामिल की, जिसमें बच्ची के छोटे-छोटे पैर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन तस्वीर इतनी खूबसूरत है कि फैंस का दिल पिघल गया है।
सितारों ने लगा दी बधाइयों की झड़ी
सोनारिका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हमारा सबसे प्यारा और सबसे बड़ा आशीर्वाद, वह आ गई है और वह पहले से ही हमारी पूरी दुनिया है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, टीवी और फिल्म जगत से जुड़े सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। फैंस भी लगातार सोनारिका को शुभकामनाएं दे रहे हैं और नन्हीं परी के लिए प्यार भेज रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
शाही अंदाज में हुई थी शादी
सोनारिका भदौरिया की पर्सनल लाइफ भी किसी खूबसूरत कहानी से कम नहीं है। 18 फरवरी 2024 को उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विकास पराशर के साथ बड़े ही रॉयल अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हर फोटो में सोनारिका एक रानी की तरह लग रही थीं और उनकी शादी के लुक्स को फैंस ने बहुत सराहा था।
ये भी पढ़ें- 500 रुपये की पहली कमाई, 5 बार बनी नेशनल चैंपियन, जानें फरहाना भट्ट की जर्नी
प्रेग्नेंसी के दौरान रही बेहद एक्टिव
शादी के कुछ महीनों बाद ही सोनारिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी भी फैंस के साथ साझा की थी। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहीं और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते कई खूबसूरत फोटोशूट पोस्ट किए। उनकी मेटरनिटी तस्वीरों को भी फैंस ने खूब प्यार दिया। अब जब उनके घर नन्ही परी ने कदम रखा है, सोनारिका और विकास दोनों अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फैंस को भी इंतजार है कि एक्ट्रेस कब अपनी लिटिल प्रिंसेस की पहली झलक दुनिया को दिखाएंगी।
