Deva Movie Censor Cuts: रिलीज से पहले शाहिद कपूर की देवा पर चली कैंची, लिप-लॉक सीन को छोटा करने का आदेश!
Deva Movie Censor Cuts: शाहिद कपूर की फिल्म देवा पर रिलीज से तीन दिन पहले सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। गाली गलौज और अश्लील इशारे को बदलने को कहा गया है। लिप लॉक सीन को छोटा कर दिया गया है।
- Written By: अनिल सिंह
रिलीज से पहले शाहिद कपूर की देवा पर चली कैंची
मुंबई: शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने बिगड़ैल पुलिस वाले का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों को कबीर सिंह फिल्म की याद भी आई। फिल्म को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बुरी खबर यह है, कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। इस फिल्म में गाली गलौज और अश्लील इशारे वाले सीन को बदलने को कहा गया है, लिप लॉक सीन को छोटा किया गया है। इस फिल्म में पूजा हेगडे पत्रकार के किरदार में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।
शाहिद कपूर की फिल्म देवा का जब ट्रेलर जारी हुआ तो दर्शक खुशी से झूमने लगे थे, उन्होंने ट्रेलर को काफी पसंद किया और फिल्म को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की। कहा यह जा रहा है कि काफी समय के बाद शाहिद कपूर बेहद ज्यादा इंटेंस रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के एक्शन को भी काफी पसंद किया गया। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। शाहिद कपूर के चाहने वाले इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान अटैक मामला बन गया है वेब सीरीज! रोजाना हो रहे हैं चौकाने वाले खुलासे
सम्बंधित ख़बरें
बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है Varun Dhawan का जादू, 5वें दिन भी ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने की दमदार कमाई
‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का बॉक्स ऑफिस सफर जारी, रोमांस और कॉमेडी का चला जादू
पहले वीकेंड पर कैसा रहा ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का हाल, तीसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
वीकेंड पर चला वरुण धवन का जादू, जानें Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ने 2 दिन में किया कितना कलेक्शन?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज होने से पहले इसे U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति मिल गई है। लेकिन फिल्म में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के बीच एक लिप लॉक सीन फिल्म में दिखाया जाएगा, इसकी लंबाई 6 सेकंड कम की गई है। फिल्म में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उसमें बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। फिल्म में कुछ अश्लील इशारे भी हैं जिसे हटाने की मांग की गई है। फिल्म के कहानी की अगर बात करें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर एक बिगड़ैल पुलिस वाले के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसका यह मानना है कि जस्टिस के लिए डिटेरेंट बेहद जरूरी है। वहीं पूजा हेगडे पत्रकार की भूमिका में है, इस फिल्म में पावेल गुलाटी और कुबरा सैत भी शाहिद कपूर के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे।
