‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का बॉक्स ऑफिस सफर जारी, रोमांस और कॉमेडी का चला जादू
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' हफ्ते के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। रिलीजिंग के चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है।
- Written By: यति सिंह
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर दर्शकों के बीच मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। शुरुआत के 3 दिनों के वीकेंड में तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की, लेकिन हफ्ते का जैसे ही पहला सोमवार आया, इस फिल्म की रफ्तार पूरी तरह से रूक गई। फिल्म समीक्षकों का कहना था कि यह फिल्म कामकाजी दिनों में भी अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रहेगी, लेकिन जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं, वे मेकर्स को परेशान करने वाले हैं।
मंडे टेस्ट की इस कसौटी में फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की थी। मगर सोमवार की सुबह होते ही यह सारी उम्मीदें धराशायी हो गईं।
चौथे दिन औंधे मुंह गिरी वरुण धवन की फिल्म
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 4 डे यानी सोमवार को बेहद खराब प्रदर्शन किया है। रविवार को जहां फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा घटकर महज 3.50 करोड़ रुपये पर सिमट गया। वर्किंग दिन होने के कारण फिल्म की कमाई में गिरावट आना तय माना जाता है, लेकिन कलेक्शन का इस कदर आधा से भी कम हो जाना फिल्म के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। देश भर के सिनेमाघरों में बीते दिन इस फिल्म के 7,850 शोज दिखाए गए, लेकिन इसके बावजूद सिनेमा घरों में दर्शकों की संख्या काफी कम दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
‘जन नायगन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
ओवरसीज बाजार में फिल्म का ऐसा रहा हाल
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के अब तक के कुल घरेलू और वैश्विक कारोबार पर नजर डालें, तो भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 35.93 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है। वहीं इसका नेट कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। विदेशी बाजार यानी ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो वहां से सोमवार को केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जिसके बाद कुल ओवरसीज बिजनेस 9.50 करोड़ रुपये हो गया है। इन सारे आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 42.43 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है।
यह भी पढ़े: Peddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
वरुण धवन की पुरानी कॉमेडी का जादू पड़ा फीका
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की असफलता के पीछे सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म में इस्तेमाल किए गए मशहूर गाने चुनरी चुनरी को लेकर मेकर्स से एक बड़ी चूक हो गई, जिससे लोगों का जुड़ाव कम हुआ।
इसके अलावा कुछ दर्शकों का कहना है कि वरुण धवन की पुरानी कॉमेडी अब लोगों को उस तरह हंसाने में नाकाम साबित हो रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म को वर्किंग दिनों में आगे बढ़ा पाना अब सिर्फ आने वाले वीकेंड के भरोसे पर ही नजर आ रहा है।
