बिना इजाजत एक्टर अनिल कपूर की फोटो और आवाज का इस्तेमाल भेज सकता है जेल, जानें क्या है मामला?
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: फिल्मी हस्तियों के फोटोज और उनकी आवाज के इस्तेमाल के लिए अब तक किसी परमिशन की जरूरत नहीं समझी जाती थी। लेकिन अनिल कपूर द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई अर्जी पर आए फैसले के बाद ये साफ हो गया है कि ऐसा करने पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं और आपको जेल भी जाना पद सकता है।
Actor Anil Kapoor moves a suit in Delhi High Court, seeking a permanent injunction restraining infringement of his Publicity/Personality rights against people at large and social media channels, websites, mobile apps for using his name, voice, signature, image or any other… pic.twitter.com/huB9kjMIU8 — ANI (@ANI) September 20, 2023
हाल ही में अनिल कपूर ने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें उनके नाम, आवाज और छवि अधिकारों की सुरक्षा शामिल है। इनमें में अनिल कपूर का मशहूर डॉयलॉग ‘झकास’ भी शामिल है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अनिल कपूर के नाम, आवाज, छवि और संवाद समेत उनके व्यक्तित्व की विशेषताओं का दुरुपयोग होने से रोकने के लिए बुधवार को एक अंतरिम आदेश पारित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Box Office Report:’अल्फा’ नहीं उठा पाई वीकेंड का फायदा, ‘धमाल 4’ ने रविवार को मारी बाजी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
कोर्ट ने कहा है अगर उनकी इजाजत के बगैर उनकी फोटो, वीडियो या आवाज का मिस्यूज हुआ तो उन्हें कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि अनिल कपूर पिछले दिनों वेब सीरीज नाइट मैनेजर में नजर आए थे। जल्द ही वो फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे।
