Birthday Special: कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा रणबीर कपूर का नाम, लेकिन आलिया भट्ट के बने सांवरिया
Ranbir Kapoor के लाइफ में कई एक्ट्रेसेस की एंट्री हुई थी। रणबीर कपूर स्कूल में अवंतिका मलिक, डेब्यू फिल्म सांवरिया में सोनम कपूर, फिर दीपिका पादुकोण और बाद में कटरीना कैफ संग लंबे रिलेशन में रहे।
- Written By: सोनाली झा
रणबीर कपूर (सौ.सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई के मशहूर कपूर खानदान में हुआ था। रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ी। लेकिन रणबीर ने अपनी राह खुद बनाई, एक ऐसी राह जो उनकी प्रतिभा और जुनून से रोशन है। रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ से लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान तक के साथ जुड़ा था।
कम ही लोग जानते हैं कि रणबीर का पहला अफेयर उनके स्कूल के दिनों में रहा। वह एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक को डेट करते थे। हालांकि, ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला, लेकिन आज भी इमरान, अवंतिका और रणबीर अच्छे दोस्त हैं। रणबीर ने फिल्म ‘सांवरिया’ से सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया।
रणबीर और दीपिका का रिश्ता
डिजाइनर नंदिता महतानी का नाम भी रणबीर के साथ जुड़ चुका है। नंदिता करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। उम्र के बड़े फासले और परिवार की नाराज़गी की वजह से यह रिश्ता टूट गया। रणबीर और दीपिका का रिश्ता सबसे चर्चित रहा। फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ से दोनों करीब आए। दीपिका इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं, लेकिन रणबीर के दिलफेक स्वभाव के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में थीं, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
कटरीना कैफ और नर्गिस फाखरी
फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की शूटिंग के दौरान रणबीर और कटरीना में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों की बीच पर छुट्टियों की तस्वीरें उस दौर में खूब वायरल हुईं। रणबीर-कटरीना लंबे वक्त तक साथ रहे, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया। फिल्म ‘रॉकस्टार’ के दौरान रणबीर और नर्गिस की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। रील से रियल तक पहुंची ये कहानी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई।
माहिरा खान और आलिया भट्ट
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और रणबीर की न्यूयॉर्क की तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा चुकी हैं। दोनों को एक साथ स्मोक करते देखा गया था। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने रिश्ते की खबरों से इनकार कर दिया। कटरीना के बाद रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट की एंट्री हुई। दोनों करीब आए जब 2018 में उन्होंने अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरू की। तब से दोनों साथ हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। इस शादी से कपल को एक बेटी राहा है।
