-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Alia Bhatt Calls Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Dream Cast Craze For Love And War
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल को बताया ड्रीम कास्ट, बढ़ा ‘लव एंड वॉर’ का क्रेज
- Written By: सोनाली झा
Alia Bhatt on Love and War: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ दर्शकों के बीच चर्चा में है। आलिया भट्ट ने इस फिल्म को लेकर अपनी ड्रीम कास्ट बताई, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल शामिल हैं।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल को बताया ड्रीम कास्ट
Alia Bhatt Film: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि इसमें पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसी तीन बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आने वाली हैं। तीनों ही अपने-अपने किरदारों और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में इनका एक साथ स्क्रीन शेयर करना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
हाल ही में आलिया भट्ट से हॉलीवुड फिल्म ‘Challengers’ की तरह उनकी ड्रीम कास्ट के बारे में सवाल पूछा गया। जवाब में आलिया भट्ट ने तुरंत कहा कि रणबीर कपूर और विक्की कौशल, क्योंकि हम ‘लव एंड वॉर’ पहले ही कर रहे हैं। आलिया का यह बयान सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए, क्योंकि यह साबित करता है कि फिल्म के सेट पर तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री काफी मजबूत है।
लव एंड वॉर को लेकर उत्साह
‘लव एंड वॉर’ को लेकर पहले से ही हाईप बनी हुई है। संजय लीला भंसाली हमेशा से अपनी फिल्मों की भव्यता, भव्य सेट्स और गहरी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी को देखने का मौका दर्शकों के लिए खास होने वाला है। फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक साबित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
रणबीर-आलिया की ऑन-स्क्रीन जोड़ी
रणबीर और आलिया पहले भी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आ चुके हैं और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। असल जिंदगी में भी कपल होने के चलते दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भी निखरकर सामने आती है। वहीं विक्की कौशल का फिल्म से जुड़ना इसे और खास बनाता है, क्योंकि उनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को हमेशा प्रभावित करती है।
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और अमाल मलिक पर चढ़ा प्यार का खुमार, रोमांटिक डांस ने जीता फैंस का दिल
रिलीज डेट पर टिकी निगाहें
‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर सकती है। आलिया भट्ट के इस ड्रीम कास्ट वाले बयान ने निश्चित ही दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।
Alia bhatt calls ranbir kapoor vicky kaushal dream cast craze for love and war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













