Underworld: दाऊद इब्राहिम से लेकर अरुण गवली तक, अंडरवर्ल्ड डॉन पर बनी फिल्में
Maharashtra Underworld: अंडरवर्ल्ड और गैंगवार पर कई फिल्में बन चुकी है, भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और अरुण गवली जैसे डॉन पर बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी है।
- Written By: अनिल सिंह
दाऊद और अरुण गवली जैसे डॉन पर बनी फिल्में
Maharashtra Underworld: माया नगरी मुंबई एक समय में अंडरवर्ल्ड का गढ़ हुआ करती थी। अब अंडरवर्ल्ड का मुंबई से लगभग सफाया हो गया है। 60 और 70 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड की शुरुआत हुई थी। हाजी मस्तान से लेकर दाऊद, अरुण गवली से लेकर छोटा राजन तक मुंबई में कई अंडरवर्ल्ड डॉन हुए, कुछ अब भी बिलों में छुपे बैठे हैं, तो कुछ अतीत के सीने में दफ्न हो चुके हैं। बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का गहरा नाता रहा है, यही कारण है कि कई अंडरवर्ल्ड डॉन पर बॉलीवुड की फिल्में बन चुकी हैं।
1999 में आई फिल्म वास्तव रही हो या फिर 2004 में आए ब्लैक फ्राईडे, 2002 में आई कंपनी, 2010 में आई वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, 2017 में आई हसीना पारकर रही हो या फिर 2017 में ही आई ‘द डैडी’ फिल्म या फिर शूटआउट एट वडाला रही हो या शूटआउट एट लोखंडवाला, कंपनी और सत्या जैसी सभी फिल्में अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। इनमें से कुछ फिल्में खासतौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन पर आधारित रही।
ये भी पढ़ें- हाजी मस्तान से दाऊद इब्राहिम तक अंडरवर्ल्ड के सबसे खतरनाक डॉन
सम्बंधित ख़बरें
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
नासिक में 7/12 उतारे में नाम चढ़ाने के लिए 5 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, गाड़ी से फेंके पैसे
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई (हाजी मस्तान और दाऊद की कहानी)
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हाजी मस्तान और दाऊद की कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने जो किरदार निभाया था वह हाजी मस्तान से मिलता था। तो वहीं इमरान हाशमी का किरदार दाऊद के जीवन पर आधारित था।
द डैडी (अरुण गवली की कहानी)
साल 2017 में द डैडी नाम की एक फिल्म आई थी, इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में दगड़ी चाल की कहानी को दिखाया गया था। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली के जीवन पर आधारित थी। जिन्हें लोग प्यार से डैडी बुलाते थे। हालांकि अरुण गवली अपनी फिल्म के पक्ष में नहीं थे, लेकिन जब उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि उन्हें किसी हीरो की तरह नहीं दिखाया जाएगा, तब वह बायोपिक के लिए राजी हुए थे।
वास्तव (छोटा राजन की कहानी)
1999 में अंडरवर्ल्ड और गैंगवार पर आधारित फिल्म वास्तव रिलीज हुई थी। वास्तव फिल्म में संजय दत्त ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय दत्त की मां का रोल रीमा लागू और पिताजी का रोल शिवाजी साटम ने निभाया था। ये फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की जिंदगी पर आधारित थी, इसके अलावा कंपनी फिल्म में भी चंदू नाम का किरदार था, जिसे अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निभाया था, वह वास्तव में छोटा राजन के चरित्र से मिलता जुलता किरदार था।
