David Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
David Dhawan Career: डेविड धवन की सक्सेस पार्टी में सलमान खान, करण जौहर, वरुण धवन और कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
- Written By: सोनाली झा
डेविड धवन की सक्सेस पार्टी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
David Dhawan Career Celebration: डेविड धवन ने बॉलीवुड में अपने चार दशक लंबे शानदार करियर का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया। मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। पार्टी में सलमान खान, करण जौहर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर और पूजा हेगड़े समेत कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के एंट्री लुक की रही। अभिनेता ब्लू डेनिम, ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में बेहद स्टाइलिश नजर आए। सलमान ने डेविड धवन और वसृण धवन के साथ पैपराजी को कई पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस भी लंबे समय बाद सलमान को इस अंदाज में देखकर काफी खुश नजर आए।
वरुण धवन पत्नी नताशा संग पहुंचे
इस इवेंट में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे। दोनों की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। वहीं वरुण की भतीजी और अभिनेत्री अंजिनी धवन भी पार्टी में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। डेविड धवन और वरुण धवन ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। बता दें कि दोनों जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में साथ काम करते नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Chand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया मूवमेंट के लिए जरूरी
Akshay Kumar अब एलियन से करेंगे मुकाबला, ‘समुक’ से हॉलीवुड स्टाइल साइंस-फिक्शन हॉरर का होगा आगाज
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
करण जौहर और पूजा हेगड़े ने लूटी महफिल
करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा बने। फ्लोरल प्रिंट जैकेट में उनका कूल और स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने डेविड और वरुण के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं। वहीं पूजा हेगड़े ने भी अपनी शानदार मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी पार्टी में पहुंचे।
गोविंदा के बच्चों ने की शिरकत
इस खास सेलिब्रेशन में गोविंदा के बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा भी नजर आए। हालांकि गोविंदा इस पार्टी में शामिल नहीं हुए। डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। ऐसे में फैंस को इस पार्टी में गोविंदा की कमी जरूर खली।
