Coolie vs War 2: कुली ने वसूल ली लागत! पिछड़ गई वॉर 2, चौथे दिन कितना हुआ कलेक्शन
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कुली और वॉर 2 फिल्म में रेस लगी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गया है। दोनों ही फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया, लेकिन कुली वॉर 2 से आगे निकल गई है।
- Written By: अनिल सिंह
कुली और वॉर 2 ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई
Box Office Collection Day 4: रजनीकांत और ऋतिक रोशन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को एक साथ रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। रजनीकांत की फिल्म कुली ने लगभग अपनी लागत वसूल कर ली है, तो वहीं लागत वसूल करने के मामले में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 पीछे रह गई है। आइए जानते हैं चार दिनों में दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है और चौथे दिन दोनों ही फिल्मों की स्थिति क्या रही?
रजनीकांत की फिल्म कुली ने पहले दिन 65 करोड़ रुपए का कारोबार भारत में किया। दूसरे दिन 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़ और चौथे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म 30 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी, हालांकि आंकड़ा फाइनल नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- पब्लिक में माफी मांगें टीडीपी विधायक, जूनियर एनटीआर के फैंस ने की डिमांड
बजट वसूल करने के करीब है रजनीकांत की फिल्म कुली
देश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की अगर बात की जाए तो 185 करोड़ से अधिक का कारोबार कुली फिल्म कर चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने तीन दिनों में 320 करोड़ का कारोबार कर लिया था चौथे दिन का कारोबार अगर इसमें जोड़ दिया जाए तो फिल्म का कलेक्शन 360 करोड़ के आसपास पहुंच रहा है, जो फिल्म की लागत के करीब है। कुली फिल्म 375 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।
बजट से कोसों दूर हाउ ऋतिक की वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की अगर बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में आज चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 24.4 करोड़ का कारोबार कर लिया था, इसी के साथ फिल्म का टोटल घरेलू कलेक्शन 170 करोड़ के आसपास हो गया है। वर्ल्डवाइड वॉर 2 फिल्म में तीन दिनों में 215 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म अपने बजट (400 करोड़) से भी अभी कोसों दूर है और कुली के मुकाबले वॉर 2 फिल्म पीछे रह गई है।
वॉर 2 फिल्म के अब तक के कारोबार का आंकड़ा
वॉर 2 फिल्म ने ओपनिंग डे के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन 57.35 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़, चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 26.4 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
