-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Conspiracy To Implicate Actress Chrisann Pereira In Drugs Case
ड्रग्स केस में दुबई में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को फंसाने के लिए मुंबई में रची गई थी साजिश
- Written By: सुनीता पांडे

Photo: Twitter
मुंबई: ड्रग्स तस्करी के आरोप में दुबई की जेल में बंद टीवी ऐक्ट्रेस क्रिसन परेरा को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। मुंबई पुलिस का दावा है कि एक्ट्रेस को साजिश के तहत एक सुनियोजित तरीके फंसाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एंथनी पॉल और रवि नाम के दो शख्स को गिरफ्तार भी किया है।
मां ने लगाया बेटी को फंसाने का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
बता दें कि पिछले हफ्ते क्रिसन परेरा को दुबई एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब पुलिस को उसके बैग से ड्रग्स मिला था। इस गिरफ्तारी के बाद क्रिसन परेरा की मां ने इन दोनों आरोपियों पर अपनी बेटी को फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला।
खुद को बताया इवेंट मैनेजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला मार्च 2023 में तब शुरू हुआ जब क्रिसन परेरा की मां प्रमिला ने रियल स्टेट से जुड़े काम के लिए रवि से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान जब रवि को ये पता चला कि उनकी बेटी एक एक्ट्रेस है तो उसने कुछ और ही प्लानिंग शुरू कर दी। उसने प्रमिला को बताया कि वो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है। अगर वो चाहें तो वो उनकी बेटी को इंटरनेशनल शो की बुकिंग दिला सकता है।
आरोपी ने रची साजिश
प्रमिला इसके लिए तैयार हो गई और उन्होंने क्रिसन को दुबई भेजने के लिए हामी भर दी। रवि ने क्रिसन को दुबई भेजने का इंतजाम किया और उसे अपने साथ ले जाने के लिए एक ट्रॉफी दी, जिसमें ड्रग्स भरा हुआ था। इस ट्रॉफी के साथ क्रिसन परेरा जैसे ही शारजाह एयरपोर्ट पर उतरी उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
Mumbai | 32-year-old Anthony Paul and 42-year-old Rajesh Damodar Bobate alias Ravi, arrested for allegedly framing actress Chrisann Pereira in a narcotics case by giving her a memento (trophy) that had drugs hidden in it and asking her to deliver it to someone in Sharjah, sent to… https://t.co/XE5Fq0fZN6 pic.twitter.com/6sp5GgUrrk — ANI (@ANI) April 25, 2023
मामले की जांच करती मुंबई पुलिस
प्रमिला परेरा की शिकायत के बाद जब मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो जांच के दौरान, पुलिस को ये जानकारी लगी कि एंथनी पॉल ने ये साजिश रची थी, वहीं रवि ने इसे अंजाम देने में मदद की थी। पुलिस ने पॉल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रवि से पूछताछ की जा रही है।
Conspiracy to implicate actress chrisann pereira in drugs case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMस्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMसावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Jul 29, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














