cinema lover day box office collection: द साबरमती रिपोर्ट ने मारी उछाल, भूल भुलैया 3 का बरकरार जलवा, कंगुवा नहीं दिखा पाई कमाल
कल सिनेमा लवर डे में कुछ फिल्मों ने किया शानदार प्रदर्शन तो कुछ फिल्म नहीं दिखा पाई अपना जलवा। इस बार द साबरमती रिपोर्ट का हुआ बोल बाला आइए जानते है शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Written By: अदिति भंडारी
द साबरमती रिपोर्ट ने मारी उछाल, भूल भुलैया 3 का बरकरार जलवा, कंगुवा नहीं दिखा पाई कमाल
मुंबई: बॉक्स ऑफिस में कल शुक्रवार को सिनेमा लवर डे की धूम देखने को मिली। द साबरमती रिपोर्ट से लेकर भूल भुलैया 3 सभी का अलग-अलग जलवा देखने को मिला। फिर भी इस दिन कुछ फिल्मों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया तो कुछ फिल्में इस दिन भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई। भूल भुलैया 3 अपनी रफ्तार पकड़े हुए है। इसके साथ अमरण भी अपनी जोरदार पारी खेल रही है। आइए जानते हैं फिल्मों ने शुक्रवार को कितनी कमाई की।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस में अभी भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। पिछले कुछ दिन इसकी रफ्तार धीमी थी पर कल फिर इसने बाजी मार ली। इस फिल्म ने शुक्रवार को 2 करोड़ 40 लाख की कमाई की, जिससे अब इसका कुल कलेक्शन 253.42 करोड़ हो गया है। यह कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म है जिसने इतनी कमाई की है।
सम्बंधित ख़बरें
तृप्ति डिमरी ने अपने मुंबई आउटिंग की शेयर की तस्वीरें, लिखा- ‘मेरा सोमवार आपके..
कार्तिक आर्यन ने खरीदा वही घर जहां कभी थे पेइंग गेस्ट, बोले- ‘यह मेरे लिए सबसे बड़ा सुख’
‘द साबरमती रिपोर्ट’ OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे विक्रांत मैसी की फिल्म
रिद्धि डोगरा ने पीएम मोदी के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने को किया याद
सिंघम अगेन
अजय देवगन, करीना कपूर और अक्षय कुमार जैसे बड़े-बड़े कलाकारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं कर पाई। कल सिनेमा लवर डे के दिन भी यह फिल्म अपना कमाल नहीं दिखा पाई। अब इस फिल्म की सारी उम्मीदें टूट गई हैं। बीते दिन इस फिल्म ने सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 244.08 करोड़ हो गया है। यह फिल्म अब तक अपने बजट तक भी नहीं पहुंच पाई है।
अमरण
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी स्टारर फिल्म अमरण बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म लगातार भूल भुलैया 3 को टक्कर दे रही है। इस फिल्म ने सिनेमा लवर डे पर इसका प्रदर्शन थोड़ा फीका पड़ गया। इस फिल्म ने शुक्रवार को 94 लाख की ही कमाई की। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 212.66 करोड़ है। यह फिल्म अभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
कंगुवा
कंगुवा से जो उम्मीद थी वह वैसा कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई। सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ था। लेकिन इस फिल्म ने अब तक 69.9 करोड़ की ही कमाई की है। इस फिल्म को शुक्रवार से काफी उम्मीद थी पर फिर भी इस दिन ये सिर्फ 30 लाख की ही कमाई कर पाई।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
द साबरमती रिपोर्ट
विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट एक वास्तविक घटना पर आधारित होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस में कमजोर पड़ रही थी। लेकिन सिनेमा लवर डे इस फिल्म के लिए काफी फायदेमंद रहा। इस फिल्म ने शुक्रवार को 2 करोड़ 52 लाख का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अभी तक का कुल कलेक्शन सिर्फ 24.52 करोड़ की कमाई कर ली है।
