Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पैसों के लिए अंतिम संस्कार में गए थे ये एक्टर, रोने पर मिली थी मोटी रकम, किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर चंकी पांडे ने हाल ही में अपनी लाइफ से एक पुराना और बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया था, जिसकी वजह वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने बताया था कि पैसों के लिए अंतिम संस्कार में गए थे।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 13, 2025 | 08:26 PM

चंकी पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे को आज हर कोई जानता है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और अन्य बड़े स्टार्स हैं, और यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इसी बीच चंकी पांडे का एक पुराना और बेहद दिलचस्प किस्सा एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

चंकी पांडे ने एक बार खुद बताया था कि वह करियर के शुरुआती दिनों में एक अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, वो भी पैसों के लिए। उन्होंने ये खुलासा ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया था, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार और अनसुने किस्से शेयर किए थे।

चंकी पांडे ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
चंकी ने बताया कि करियर की शुरुआत में उनकी अतिरिक्त कमाई इवेंट्स के जरिए होती थी। उस समय उन्हें जब भी किसी शादी, बर्थडे पार्टी या अन्य इवेंट में बुलाया जाता था, वो तुरंत बैग उठाकर चल पड़ते थे। उन्हीं दिनों की बात करते हुए उन्होंने कहा, “एक बार सुबह एक इवेंट ऑर्गनाइज़र का कॉल आया और पूछा कि क्या कर रहे हो। मैंने बताया कि शूटिंग पर जा रहा हूं, तो उसने कहा कि रास्ते में एक छोटा सा इवेंट है, 10 मिनट में पहुंच जाना, पैसे अच्छे मिलेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

मामा महेश भट्ट के सहारे खुला था इमरान हाशमी के बॉलीवुड का रास्ता, फिर खुद बनाई पहचान

‘तख्त’ में रणवीर सिंह की एंट्री तय? ‘धुरंधर 2’ के बाद क्या फिर मचेगा बवाल! करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

‘धुरंधर 2’ के तूफान में फिर छाई आदित्य धर की 7 साल पुरानी फिल्म, OTT पर कर रही ट्रेंड, जानें कहां पाएंगे देख

राकेश बेदी ने रैम्प वॉक से लूटी महफिल, पाउट देख हैरान हुए राकेश रोशन, वीडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें- कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की कमाई पर हाउसफुल 5 का असर, 8वें दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

ऑर्गनाइजर ने उन्हें सफेद कपड़े पहनकर आने को कहा। जब चंकी उस जगह पहुंचे तो देखा कि वहां सभी लोग सफेद कपड़ों में थे। शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने वहां एक शव देखा, तब उन्हें एहसास हुआ कि वो किसी के अंतिम संस्कार में पहुंच गए हैं।

एक्टर के किस्से को सुनकर लोग हुए लोटपोट
जब चंकी ने ऑर्गनाइजर से बात की तो उसने कहा, “सर घबराइए मत, पैसे आपके मिल जाएंगे। लेकिन फैमिली कह रही है कि अगर आप रो देंगे, तो कुछ एक्स्ट्रा पैसे और मिलेंगे।” चंकी हंसते हुए बताते हैं कि उन्होंने वहां रोने का अभिनय भी किया और इस इवेंट से काफी पैसे भी कमा लिए। हालांकि, इस किस्से को सुनकर सभी लोग हंस पड़े थे।

Chunky pandey attended funeral by taking moneyactor got money for crying

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 08:26 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.