Remo D’Souza Birthday: पिता बनाना चाहते थे पायलट, लेकिन बैकग्राउंड डांसर से फिर बने बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर
बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आज हर कोई जानता है। वहीं रेमो आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
रेमो डिसूजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: रेमो डिसूजा आज इंडस्ट्री के सबसे सफल कोरियोग्राफर्स में से एक हैं और आज हर कोई उन्हें गुरु मानता हैं। वहीं रेमो आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं…
दरअसल, बॉलीवुड हमेशा से डांस के बिना अधूरा रहा है। आज भी अगर बॉलीवुड की किसी फिल्म में गाने ना हो तो कुछ खालीपन सा लगता है। साल में हजारों गाने बनते हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में एक कोरियोग्राफर की महत्ता बहुत ज्यादा हो जाती है।
बता दें, रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल, 1974 को बेंगलुरु में हुआ था> उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। लेकिन उन्होंने अपने घरवालों से ये इच्छा बहुत बाद में साझा की। 19 साल की उम्र में पहली बार रेमो ने अपने परिवारवालों से कहा कि वे डांसिंग में करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन परिवार की तरफ से एक्टर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। रेमो के पिता तो पूरी तरह से इसके खिलाफ थे। उन्होंने रेमो से कहा कि उन्हें पायलट बनने पर फोकस करना चाहिए. लेकिन रेमो की मां ने उनकी इस इच्छा को समझा और उन्हें डांस स्कूल जाने के लिए एनकरेज किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
रेमो को करियर के शुरुआती समय में काफी रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा और डिप्रेशन में चले गए। लेकिन उन्होंने कभी भी गिवअप नहीं किया। पहली बार काम के सिलसिले में वे कोरियोग्राफर अहमद खान के पास गए। वहां पर उन्होंने ऑडिशन से पहले ये रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें उनके लुक्स के बेसिस पर नहीं बल्कि उनकी डांसिंग स्किल्स के बेस पर सेलेक्ट किया जाए। रेमो पास हुए और उन्हें सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला। उनके जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव आए लेकिन इसके बाद रेमो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आज रेमो डिसूजा सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। वे कई सारे सुपरस्टार्स संग काम कर चुके हैं। उन्हें तमाम अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है. वे डांस इंडिया डांस, डांस प्लस, डांस चेम्पियन, नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बाजीराव मस्तानी के लिए नेशनल अवॉर्ड और कलंक के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
