Zhao Lusi: तंत्र-मंत्र से डिप्रेशन का इलाज! चाइनीज एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Chinese Actress: चीनी एक्ट्रेस झाओ लूसी ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है और बताया है कि वह बीमार थी लेकिन उन्हें डॉक्टर के बजाय झाड़-फूंक करने वाले ओझा के पास ले जाया गया।
- Written By: अनिल सिंह
भारत में नहीं चीन में भी होती है झाड़-फूंक, एक्ट्रेस ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा
Jhao Lusi Exposed Tantra Mantra: भारत में झाड़-फूंक के कई मामले सामने आते हैं, जो कई बार बेहद डरावने और दर्दनाक साबित होते हैं। इसी तरह के तंत्र-मंत्र का एक मामला चीन से सामने आया है। चीन की मशहूर एक्ट्रेस झाओ लूसी ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है और बताया है कि जब वह बीमार पड़ी, तो उनकी टैलेंट एजेंसी की टीम उन्हें डॉक्टर के बजाय झाड़-फूंक करने वाले ओझा के पास लेकर गई।
चीनी एक्ट्रेस झाओ लूसी डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही हैं। अब उन्होंने इस बात का दावा किया है कि उनकी इस बीमारी के बावजूद उनकी टैलेंट एजेंसी की टीम ने उनका इलाज डॉक्टर से करवाने के बजाय उन्हें झाड़-फूंक करने वाले ओझा के भरोसे छोड़ दिया। झाओ लूसी ने आगे बताया कि उनकी एजेंसी उनकी इस हालात के लिए भूत प्रेत को जिम्मेदार मानती है। भूत को भगाने के लिए उन्होंने जो किया वह इससे भी ज्यादा खतरनाक है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बिहार की क्वीन बता रहे फैंस, नई पोस्ट में नया लुक
झाओ लूसी ने किया बड़ा खुलासा
झाओ लूसी ने एक वीडियो के जरिए अपने बेहद खौफनाक सच को उजागर किया है, उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों तक यह बात पहुंचाई है, उन्होंने बताया मैं डिप्रेशन से जूझ रही थी लेकिन मुझे अस्पताल ले जाने के बजाए एक होटल के एक कमरे में बंद कर दिया गया और भूत प्रेत भगाने वाले को बुलाया गया। वह लगातार कह रहा था मुझ पर किसी ने बुरा श्राप डाल दिया है।
झाओ लूसी ने एजेंसी पर लगाया आरोप
चीनी एक्ट्रेस झाओ लूसी ने अपने टैलेंट एजेंसी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। यह पहली बार नहीं है कि जो इस की टैलेंट एजेंसी पर आरोप लगा है। उससे पहले झाओ लूसी की ही एक दोस्त ने 2019 में एक आरोप लगाया था, उन्होंने अपने आरोप में कहा था कि टैलेंट एजेंसी ने उनका कंसर्ट कैंसिल होने के बाद उन्हें बाथरूम में 2 घंटे तक बंद रखा और वहां उनके साथ बदतमीजी भी की थी।
झाओ लूसी का काम
झाओ लूसी के काम की अगर बात करें तो वो द रोमांस का टाइगर एंड रोज और हिडन लव जैसी पॉपुलर लव सीरीज में वह नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह डिप्रेशन का शिकार बनी हैं और वह मानसिक समस्या से जूझ रही हैं लेकिन अब उन्होंने टैलेंट एजेंसी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।
