छठ पर्व पर खेसारी लाल यादव ने मारी बाजी, ‘छठ घाटे चली’ ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड; पवन सिंह रहे पीछे
Chhath Geet 2025: छठ के पावन पर्व पर जब बात भोजपुरी छठ गीतों की आती है, तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम सबसे पहले याद आता है। लेकिन इस बार व्यूज की रेस में खेसारी ने बाजी मार ली है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh Chhath Song: देशभर में छठ महापर्व की रौनक हर जगह देखने को मिल रही है। 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए इस लोक आस्था के पर्व की गूंज न केवल बिहार और पूर्वांचल में, बल्कि विदेशों तक सुनाई दे रही है। घाटों पर उमड़ी भीड़ और गूंजते पारंपरिक गीत इस पावन पर्व को और खास बना रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक बार फिर अपने छठ गीतों के जरिए फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं।
हालांकि इस बार व्यूज की बात करें तो खेसारी लाल यादव ने बाजी मार ली है। उनका सुपरहिट छठ गीत ‘छठ घाटे चली’ एक बार फिर ट्रेंडिंग में है और यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोर रहा है। आदिशक्ति फिल्म्स के चैनल पर रिलीज यह गाना अब तक 155 मिलियन (15 करोड़ से ज्यादा) बार देखा जा चुका है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं, जबकि इसे खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। यह गीत छठ पूजा की भावनाओं और आस्था को खूबसूरती से दर्शाता है, इसलिए हर साल पर्व के दौरान फिर से ट्रेंड करने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
खेसारी के 4 साल पुराने गाने ने रचा इतिहास
चार साल पुराने इस गाने ने अब भोजपुरी छठ गीतों में एक नया इतिहास रच दिया है। लोगों का कहना है कि खेसारी लाल यादव की आवाज में भक्ति और लोकसंगीत की ऊर्जा दोनों महसूस होती हैं। यही वजह है कि ‘छठ घाटे चली’ को सुनकर हर भक्त का मन भक्ति से भर उठता है।
पवन सिंह के गाने को मिले सिर्फ इतने व्यूज
दूसरी ओर, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह बस कुछ व्यूज से पीछ रहे गए हैं। हालांकि, उनका पॉपुलर छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’, जो 2022 में रिलीज हुआ था, आज भी दर्शकों की पहली पसंद में शामिल है। इस गीत को अब तक 142 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, और पवन सिंह की दमदार आवाज ने इसे एक पारिवारिक भक्ति गीत का रूप दे दिया है।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja पर फिर छाई कल्पना पटवारी की आवाज, ‘दर्शन देखाई दिही’ गाना बना फैंस की पहली पसंद
भले ही अब दोनों सितारों के बीच रिश्ते सामान्य हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच तुलना का सिलसिला हमेशा जारी रहता है। इस बार व्यूज की रेस में खेसारी लाल यादव का ‘छठ घाटे चली’ आगे निकल चुका है और उसने ‘छठ गीतों का ब्लॉकबस्टर किंग’ का ताज अपने नाम कर लिया है।
