4 साल बाद BTS का धमाकेदार कमबैक, जानिए भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव कॉन्सर्ट
BTS Live Concert: बीटीएस का बहुप्रतीक्षित कमबैक आखिरकार हो रहा है। जानिए भारत में इस लाइव कॉन्सर्ट को कब और कहां देख सकते हैं, साथ ही डॉक्यूमेंट्री और वर्ल्ड टूर की डिटेल।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बीटीएस लाइव कॉन्सर्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
BTS The Comeback Live Arirang: दुनियाभर में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए मशहूर BTS एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद बैंड का ग्रैंड लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है, जिसे लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘आर्मी’ के लिए यह पल किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं है।
भारत में कब और कहां देखें BTS का लाइव कॉन्सर्ट
भारतीय फैंस इस खास इवेंट का आनंद अपने घर बैठे उठा सकते हैं। इस मेगा कॉन्सर्ट का लाइव टेलीकास्ट नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। दक्षिण कोरिया के समय (KST) के अनुसार शो रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में यह 21 मार्च को शाम 4:30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। फैंस को बस सही समय पर नेटफ्लिक्स पर लॉग इन करना होगा।
नेटफ्लिक्स ने दिया खास सरप्राइज
इस इवेंट को और यादगार बनाने के लिए नेटफ्लिक्स ने BTS फैंस के लिए खास ‘प्रोफाइल आइकन’ लॉन्च किए हैं। यूजर्स अब अपने अकाउंट पर अपने पसंदीदा मेंबर के आइकन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बैंड की नई डॉक्यूमेंट्री BTS: The Return का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
4 साल बाद क्यों हो रहा है कमबैक
दरअसल, BTS ने साल 2022 में अपने अनिवार्य मिलिट्री सर्विस के चलते ग्रुप एक्टिविटीज से ब्रेक ले लिया था। इस खबर से फैंस को काफी निराशा हुई थी, लेकिन अब करीब चार साल बाद उनकी वापसी ने खुशी की लहर दौड़ा दी है। यह कमबैक म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े पलों में से एक माना जा रहा है।
कॉन्सर्ट के बाद आएगी डॉक्यूमेंट्री
कॉन्सर्ट के बाद फैंस के लिए एक और बड़ा तोहफा तैयार है। ‘BTS: The Return’ 27 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस डॉक्यूमेंट्री में बैंड की शुरुआत से लेकर उनके ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक की जर्नी और कमबैक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- ‘किंग’ में शाहरुख खान का दिखेगा धुआंधार एक्शन, 10 फाइटर जेट्स के साथ शूट होगा मेगा सीक्वेंस
वर्ल्ड टूर से मचाएंगे धूम
इतना ही नहीं, BTS इस कॉन्सर्ट के बाद अपने वर्ल्ड टूर की भी शुरुआत करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टूर 9 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगा। इस दौरान बैंड दुनियाभर के कई देशों में लाइव परफॉर्म करेगा और फैंस से रूबरू होगा। फिलहाल, BTS का यह कमबैक उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनका यह लाइव कॉन्सर्ट और डॉक्यूमेंट्री कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।
