-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Box Office Collection Report Of Bhool Chuk Maaf And Kesari Veer
Box Office Collection Report: भूल चूक माफ ने मचाया धमाल, केसरी वीर का हाल हुआ बेहाल
- Written By: सोनाली झा
भूल चूक माफ ने पहले दिन 7.20 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। वहीं अब वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। भूल चूक माफ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 9.81 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

भूल चूक माफ और केसरी वीर का कलेक्शन
मुंबई: सिनेमाघरों में 23 मई को एक साथ कई फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन दर्शकों का प्यार सिर्फ एक ही फिल्म के हिस्से आया। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फैमिली एंटरटेनर भूल चूक माफ है। करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.20 करोड़ रुपए की मजबूत कमाई की और दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई 9.81 करोड़ तक पहुंच गई। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 17.01 करोड़ रुपए हो गया है, जो इसे साल 2025 की सफल शुरुआत करने वाली फिल्मों में से एक बना देता है।
राजकुमार राव की पिछली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने दो दिनों में 12.3 करोड़ की कमाई की थी, जिसे ‘भूल चूक माफ’ ने अब पीछे छोड़ दिया है। समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और कॉमिक टाइमिंग की सराहना की है। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
वहीं दूसरी ओर, सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी स्टारर पीरियड ड्रामा ‘केसरी वीर’ से जिस तरह की उम्मीदें थीं, वह उस पर खरी नहीं उतर पाई। पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपए की कमाई की और दूसरे दिन भी मामूली बढ़त के साथ सिर्फ 26 लाख रुपए ही कमा सकी। दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन केवल 51 लाख रुपए रहा है। यह आंकड़ा साफ तौर पर बताता है कि दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा का धमाकेदार कमबैक, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 जल्द होगा स्ट्रीम
केसरी वीर एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले वीरों की कहानी दिखाती है। हालांकि इसकी भव्यता और कलाकारों के बावजूद फिल्म दर्शकों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाई। इस हफ्ते के बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अच्छी स्क्रिप्ट, दिलचस्प प्रस्तुति और मजबूत परफॉर्मेंस ही किसी फिल्म को हिट बना सकते हैं। जहां ‘भूल चूक माफ’ दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है, वहीं ‘केसरी वीर’ जैसी फिल्में मजबूत विषय होते हुए भी पिछड़ रही हैं।
Box office collection report of bhool chuk maaf and kesari veer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














