Box Office Collection: भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मिशन इंपॉसिबल 8 की कमाई में आया उछाल
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ ने रिलीज के 9वें दिन 5.15 करोड़ की कमाई की है। वहीं, मिशन इंपॉसिबल 8 ने भारत में अब तक 86.41 करोड़ की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा
भूल चूक माफ और मिशन इंपॉसिबल 8 की कमाई
मुंबई: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भूल चूक माफ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, मिशन इंपॉसिबल 8, 17 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके एक्शन से लेकर चेज सीन को काफी पसंद किया गया है। आइए जानते हैं कि भूल चूक माफ और मिशन इंपॉसिबल ने शनिवार को कितने की कमाई की है।
भूल चूक माफ का कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को 9वें दिन वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने 8वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई। इस दिन फिल्म ने 5.15 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 52.50 करोड़ हो गया है। इस दौरान भूल चूक माफ ने अजय देवगन की रेड 2 और हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल को भी डेली कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
मिशन इंपॉसिबल 8 की कमाई
टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल 8 को भारतीय सिनेमा में दर्शकों का प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 16.50 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया। इतना ही नहीं मिशन इंपॉसिबल 8 को वीकएंड का फायदा मिला है। फिल्म की कमाई शुक्रवार को 1.76 करोड़ हुई थी। वहीं, शनिवार यानी 15वें दिन इस फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने भारत में अब तक 86.41 करोड़ का कारोबार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
Anupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा
ये भी पढ़ें- कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगस्री, जिसने जीता मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब
अजय देवगन की रेड 2 का हाल
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 महाराष्ट्र दिवस यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 31वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 166.85 करोड़ हो गया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, रजत कपूर जैसे स्टार्स नजर आए। फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आइटम नंबर भी किया। तमन्ना भाटिया का डांस बहुत सराया गया।
