-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Box Office Collection New Year 2026 Dhurandhar Vs Avatar 3
Box Office Collection: नए साल के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा, जानें ‘अवतार 3’ का कलेक्शन
- Written By: सोनाली झा
New Year Box Office Collection: नए साल 2026 के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम रहा। 28वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘अवतार 3’ ने 6.50 करोड़ जुटाए।
धुरंधर और अवतार 3 का कलेक्शन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Dhurandhar and Avatar 3 Box Office Collection: नए साल 2026 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबले के साथ हुई है। 1 जनवरी को जहां रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ अपने चौथे हफ्ते में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई करती नजर आई, वहीं जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी नए साल की छुट्टी का पूरा फायदा उठाया। दोनों फिल्मों के बीच यह टक्कर दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प साबित हो रही है।
रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसकी उम्मीद कम ही लोगों ने की थी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने अपने 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को करीब 15.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई की है।
धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई
भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब लगभग 739 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1128 करोड़ रुपये के पार हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
अवतार 3 कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में अपना दूसरा हफ्ता पूरा कर चुकी है। भले ही ‘धुरंधर’ के कारण इसे अपेक्षाकृत कम स्क्रीन्स मिली हों, लेकिन 3D और IMAX फॉर्मेट में फिल्म का क्रेज अब भी बरकरार है। नए साल की छुट्टी के दिन फिल्म ने करीब 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 159.90 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर जेम्स कैमरून की यह फिल्म पहले ही 7500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो इसकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दर्शाता है।
धुरंधर और अवतार 3 की कड़ी टक्कर
अगर भारतीय बाजार की बात करें तो फिलहाल ‘धुरंधर’ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। चौथे हफ्ते में भी 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई करना इस बात का सबूत है कि दर्शकों को फिल्म की कहानी, देशभक्ति का जज़्बा और रणवीर सिंह का दमदार अभिनय खूब पसंद आ रहा है। दूसरी ओर, ‘अवतार 3’ धीरे-धीरे 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। कुल मिलाकर, नए साल के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ने यह साफ कर दिया कि मजबूत कंटेंट और दर्शकों से जुड़ाव के दम पर बॉलीवुड अब हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर देने में सक्षम है।
Box office collection new year 2026 dhurandhar vs avatar 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












