Bharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Box Office Collection: ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। पांचवें दिन कंगना रनौत की फिल्म ने 39 लाख का कलेक्शन किया है।
- Written By: सोनाली झा
भारत भाग्य विधाता, मैं वापस आऊंगा और गवर्नर की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Box Office Collection Day 5 Report: बीते शुक्रवार तीन चर्चित फिल्में ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। रिलीज से पहले इन फिल्मों को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। पांच दिनों के भीतर ही तीनों फिल्मों की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन भी कलेक्शन में खास उछाल देखने को नहीं मिला।
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन लगभग 39 लाख रुपये का कारोबार किया। इससे पहले चौथे दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये की कमाई की थी। पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 5.29 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है। इसमें एक नर्स के साहस और संघर्ष को दिखाया गया है, जो संकट की घड़ी में कई लोगों की जान बचाने का प्रयास करती है।
मैं वापस आऊंगा को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने पांचवें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि चौथे दिन इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा था। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल प्रेम कहानी दिखाई गई है। इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
50 हजार खर्चा कर दिए हैं, डायरेक्टर के ताने का किशोर कुमार ने दिया जवाब, जानें जय जय शिव शंकर का मजेदार किस्सा
मनोज बाजपेयी की गवर्नर भी नहीं दिखा सकी कमाल
चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पांचवें दिन लगभग 33 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि चौथे दिन इसकी कमाई 50 लाख रुपये रही थी। 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित इस राजनीतिक-आर्थिक ड्रामा में मनोज बाजपेयी के अभिनय की काफी प्रशंसा हो रही है। हालांकि, पॉजिटिव समीक्षाओं के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं हो पाई है। तीनों फिल्मों के आंकड़े बताते हैं कि शुरुआती उत्साह के बाद दर्शकों की रुचि अपेक्षा से कम रही है।
