सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बॉर्डर 2 के रिलीज पर याद किए 1997 के सीन्स

Suniel Shetty Share Emotional Video: बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के लिए एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें 1997 की फिल्म बॉर्डर के यादगार पल ताजा हो गए।
Suniel Shetty Message For Ahan Shetty
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के लिए शेयर किया भावुक नोट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suniel Shetty Message For Ahan Shetty: साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की ‘बॉर्डर’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब उसके सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में उतनी ही उत्सुकता देखने को मिल रही है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने बेटे के लिए एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का दिल भी छू लिया।

सुनील शेट्टी ने बेटे के लिए लिखा भावुक नोट

दरअसल, सुनील शेट्टी ने वीडियो में साल 1997 की अपनी फिल्म और बॉर्डर 2 के अहान शेट्टी के सीन को मिलाकर एक कोलाज तैयार किया। उन्होंने लिखा कि "मेरे बेटे, आज मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि बॉर्डर मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक जिम्मेदारी थी। इसे कैमरा ऑफ होने के बाद भी मैंने अपने भीतर लंबे समय तक जिया है। सालों बाद तुम्हें उसी कपड़ों में देखना उस एहसास को फिर से जीवित कर देता है। यह नॉस्टेल्जिया नहीं बल्कि एक रिमाइंडर है अनुशासन, त्याग, मौन और साहस की कहानी।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह फिल्म केवल शान या जंग की बात नहीं करती, बल्कि हमें यह याद दिलाती है कि शांति कितनी महत्वपूर्ण है और उसकी कीमत क्या होती है। बॉर्डर वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, यह वह जगह है जहां साहस शुरू होता है। कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं रहती, बल्कि लोगों के दिलों में हमेशा बस जाती हैं। हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि वर्दी वास्तव में किस चीज का प्रतीक है। जय हिंद, जय भारत।"

फिल्म में नजर आए हैं ये मुख्य कलाकार

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह अहम भूमिका में हैं। पहले पार्ट में साल 1997 में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्रार, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा लीड रोल में नजर आए थे।

फैंस इस भावुक वीडियो को देखकर भावनाओं से भर गए हैं। सुनील शेट्टी ने न सिर्फ अपने बेटे को प्रेरित किया, बल्कि दर्शकों को भी याद दिलाया कि ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com