Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉर्डर 2 के मेकर्स दिलजीत दोसांझ को रिप्लेस करने पर कर रहे विचार, भारी पड़ी गलती!

दिलजीत दोसांझ को बॉर्डर 2 फिल्म से बाहर निकालने को लेकर फिल्म मेकर्स विचार कर रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ की एक गलती उन पर बहुत भारी पड़ती दिख रही है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 27, 2025 | 05:25 PM

बॉर्डर 2 से बाहर हो सकते हैं दिलजीत दोसांझ

Follow Us
Close
Follow Us:

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर दिलजीत विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म बॉर्डर 2 से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, ऐसी खबर सामने आ रही है। पहले खबर थी की फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है इसलिए उन्हें बाहर किया जाना मुश्किल है, लेकिन अब खबर यह है कि हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तीन-चार दिन का ही शूट हुआ है, फिल्म मेकर्स उन्हें बाहर निकालने को लेकर विचार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में एमी विर्क का नाम भी सामने आया है कि उनके नाम पर अब विचार किया जा रहा है, बॉर्डर 2 के फिल्म मेकर्स ने अगर दिलजीत दोसांझ को फिल्म से बाहर किया तो एमी विर्क उनको रिप्लेस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 से बाहर नहीं होंगे दिलजीत दोसांझ, जानिए इसके पीछे क्या है वजह

सम्बंधित ख़बरें

धुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती

Bigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल

Anupama Spoiler: दिल्ली पहुंची अनुपमा, वसुंधरा के तानों से भड़की राही, माही के सामने खुला गौतम का असली चेहरा

बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म बॉर्डर 2 के प्रोड्यूसर्स से दिलजीत दोसांझ को फिल्म से हटाने की अपील की थी, इसके बाद अब यह खबर सामने आई है कि बॉर्डर 2 के फिल्म मेकर्स दिलजीत दोसांझ को बाहर किए जाने को लेकर विचार कर रहे हैं। इसी बीच एमी विर्क का नाम भी सामने आ रहा है वो दिलजीत दोसांझ को रिप्लेस कर सकते हैं, हालांकि अभी फिल्म मेकर्स की तरफ से दिलजीत दोसांझ को बाहर किए जाने का ऐलान नहीं किया गया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर दिलजीत के लिए बनी बड़ी मुसीबत  
दिलजीत दोसांझ को लेकर तब विरोध किया जाने लगा जब उनकी फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने भारत के लोगों का गुस्सा भड़का दिया था। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख हुए रिश्ते के कारण ये फैसला लिया गया था कि पाकिस्तान के किसी भी कलाकार को भारत की फिल्म में काम करने नहीं दिया जाएगा। तब सरदार जी 3 फिल्म के मेकर्स ने चुप्पी साध राखी और यह साफ नहीं किया की हानिया आमिर को फिल्म से बाहर किया गया या नहीं।

सरदार जी 3 के ट्रेलर लॉन्च के बाद पता चला कि हानिया आमिर फिल्म का हिस्सा बनी हुई हैं जिससे भारत के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उसी के बाद दिलजीत दोसांझ का विरोध भी शुरू हुआ, कहा यह गया कि उन्होंने पाकिस्तानी हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स दिलजीत दोसांझ को देशद्रोही तक बताते हुए भी नजर आए थे और अब उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है।

Border 2 makers planning to replace diljit dosanjh after sardaar ji 3 controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 05:25 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Diljit Dosanjh
  • Entertainment News
  • Upcoming Movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.