-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Diljit Dosanjh Will Not Be Out Of Border 2 Despite The Sardaar Ji 3 Controversy
बॉर्डर 2 से बाहर नहीं होंगे दिलजीत दोसांझ, जानिए इसके पीछे क्या है वजह
- Written By: अनिल सिंह
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी की वजह से दिलजीत के खिलाफ देशभर में गुस्से का माहौल है, लेकिन बॉर्डर 2 फिल्म से उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा सकता।

दिलजीत दोसांझ को बॉर्डर 2 से बाहर की जाने की उठी मांग
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी की वजह से दिलजीत इस समय देशभर में आलोचना झेल रहे हैं। फिल्म संगठनों ने दिलजीत की फिल्में और उनके गानों पर बैन लगाने की मांग कर दी है, इतना ही नहीं उन्हें बॉर्डर 2 फिल्म से हटाए जाने की मांग भी तेज हो गई है, जिसके लिए फिल्म संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बॉर्डर 2 की शूटिंग पर रोक लगाने की अपील की है। इन सबके बीच चलिए जानते हैं क्या बॉर्डर 2 फिल्म से दिलजीत दोसांझ को हटाया जाना संभव है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (FWICE) ने फिल्ममेकर्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सभी को चिट्ठी लिखकर बॉर्डर 2 की शूटिंग रोकने की अपील की है। फेडरेशन ने फिल्म मेकर्स को जो लेटर लिखा है, उसमें बॉर्डर 2 फिल्म से दिलजीत दोसांझ को हटाने की मांग भी की गई है। हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से फेडरेशन के लेटर पर अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
ये भी पढ़ें- पैड वुमन बनी मानुषी छिल्लर, पीरियड्स के टैबू को तोड़ने के मिशन पर कायम
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
क्या संभव है बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांझ को हटाना
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 फिल्म की शूटिंग करीब 50 फीसदी पूरी हो चुकी है। ऐसे में फिल्म के किसी भी कलाकार को फिल्म से हटाना अब संभव नहीं है। वैसे भी दिलजीत दोसांझ को जब फिल्म में लेने का फैसला किया गया था, तब उनके खिलाफ नाराजगी का माहौल नहीं था। भारत और पाकिस्तान के बीच खराब हुए रिश्ते से काफी पहले दिलजीत दोसांझ ने फिल्म साइन की थी। ऐसे में अब फिल्म मेकर्स उन्हें यूं ही फिल्म से बाहर नहीं निकाल सकते, क्योंकि इसके लिए फिल्म मेकर्स को नई कास्टिंग करनी होगी और फिल्म को पूरी तरह से वापस शूट करना होगा जो एक लगभग असंभव कार्य है, इससे फिल्म का बजट भी काफी बढ़ सकता है।
गृह मंत्रालय के फैसले पर टिकी दिलजीत की किस्मत
फिल्म संगठन एफडब्ल्यूआईसीई ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी लेटर लिखा है, अगर गृह मंत्रालय या प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस मामले में कोई फैसला लिया जाता है, तो फिल्म मेकर्स को मजबूरी में दिलजीत दोसांझ को हटाना पड़ सकता है। अगर मंत्रालय की तरफ से दिलजीत दोसांझ को हटाने की बात नहीं की जाती है, तो फिर दिलजीत फिल्म में बने रह सकते हैं। मामला संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है, ऐसे में आने वाले वक्त में क्या होगा यह देखना वाकई दिलचस्प हो गया है।
Diljit dosanjh will not be out of border 2 despite the sardaar ji 3 controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














