बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर परचम, फिल्म ने पहले हफ्ते में मचाया तहलका, धुरंधर-छावा का तोड़ा गुरूर
Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में धमाल मचाया। गणतंत्र दिवस वीकेंड के साथ फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। अब फैंस की निगाहें 300 करोड़ क्लब पर हैं।
- Written By: सोनाली झा
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Border 2 First Week Earnings: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को खासतौर पर गणतंत्र दिवस वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आया। हालांकि, छुट्टियों के बाद वर्किंग डेज शुरू होते ही कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार आंकड़े छू लिए हैं।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 6078 शोज के साथ 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने 54.50 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन, यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर, फिल्म ने 59 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर डाली।
बॉर्डर 2 का कलेक्शन
हालांकि, पांचवें दिन से फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और इसने 20 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन कलेक्शन घटकर 13 करोड़ रुपये रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ की पहले हफ्ते की कुल नेट कमाई भारत में 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
धुरंधर और छावा का रिकॉर्ड किया ब्रेक
इस दमदार कलेक्शन के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ के पहले हफ्ते के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जहां ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207 करोड़ रुपये और ‘छावा’ ने 219 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘बॉर्डर 2’ इन दोनों से आगे निकल चुकी है। इतना ही नहीं, फिल्म ने ‘संजू’, ‘दंगल’, ‘धूम 3’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के फर्स्ट वीक कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- प्रेरणा की मौत से टूट जाएगी अनुपमा, वरुण पर बरसेगा कहर, हाथ में उठाएगी हंटर
बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट
1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘बॉर्डर 2’ दूसरे वीकेंड पर जोरदार उछाल के साथ 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं।
