Boney Kapoor: श्रीदेवी की इस फिल्म के सीक्वल में होंगी खुशी कपूर, पिता बोनी कपूर ने किया ऐलान
Boney Kapoor On Mom 2: अपनी मां की ही फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे खुशी कपूर। बोनी कपूर ने खुशी कपूर के अगली फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा, मॉम 2 में खुशी कपूर नजर आएंगी।
- Written By: अनिल सिंह
Mom 2 में होगी खुशी कपूर, बोनी कपूर ने किया ऐलान
Boney Kapoor Announced For Mom 2: बोनी कपूर ने खुशी कपूर को लेकर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। आइफा अवॉर्ड्स के दौरान बोनी कपूर है बताया कि वह अपनी बेटी खुशी कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने इशारा भी कर दिया कि वह फिल्म दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म का सीक्वल होगी। जी हां दोस्तों सही सुना आपने खुशी कपूर मॉम 2 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। खुद बोनी कपूर ने इस बात का ऐलान किया है।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को लेकर ढेर सारी फिल्में बनाई थी लेकिन अब वह अपनी बेटी खुशी कपूर के लिए भी फिल्म बनाएंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि खुशी कपूर में लोग श्रीदेवी की झलक देखे हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा की खुशी कपूर इस चुनौती पर खरी उतर पाती है या नहीं, क्योंकि उनकी अब तक की फिल्मों में वो एक्टिंग के बल पर लोगों का दिल नहीं जीत पाई हैं।
ये भी पढ़ें- Vimal Pan Masala: भारी पड़ेगी जुबां केसरी, शाहरुख-अजय-टाइगर को कोर्ट ने किया तलब
ये भी पढ़ें- Honey Singh: 50 लाख का टैक्स बकाया, 1 करोड़ का सामन जब्त, इंदौर कॉन्सर्ट में मुश्किल में हनी सिंह
आइफा अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया कि वह अगली फिल्म में बेटी खुशी कपूर को ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने खुशी की आर्चिज, लवयापा और नादानियां सभी फिल्में देख ली है। मैं नो एंट्री के सीक्वल के बाद खुशी को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं। यह फिल्म मॉम 2 भी हो सकती है। खुशी को लेकर जिस मॉम 2 का जिक्र बोनी कपूर ने किया है, वह श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी। जिसे श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को रवि उदयवार ने निर्देशित किया था। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए श्रीदेवी को मरने के बाद बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी दिया गया था।
