Honey Singh: 50 लाख का टैक्स बकाया, 1 करोड़ का सामन जब्त, इंदौर कॉन्सर्ट में मुश्किल में हनी सिंह

Honey Singh Indore Concert: हनी सिंह क्या इंदौर का कॉन्सर्ट पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद दर्शक नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल कॉन्सर्ट के आयोजकों से 50 लाख रुपए का टैक्स मांगा गया था लेकिन उन्होंने टैक्स नहीं भरा।
Honey Singh Indore Concert Trouble Municipal Corporation Seized goods
इंदौर कॉन्सर्ट में मुश्किल में हनी सिंह
Published on: 
Updated on: 

Honey Singh Indore Concert Trouble: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का इंदौर कॉन्सर्ट विवादों में घिरता नजर आ रहा है। कॉन्सर्ट सिर्फ डेढ़ घंटे ही चल पाया जिसकी वजह से दर्शक नाराज थे, क्योंकि दर्शकों को उम्मीद थी कि यह कॉन्सर्ट बाकी शहरों में हुए प्रोग्राम की तरह लम्बा चलेगा। कॉन्सर्ट के पहले इंदौर के नगर निगम ने आयोजकों को टैक्स भरने का आदेश दिया था। 50 लाख रुपए टैक्स भरना था, लेकिन आयोजकों ने 7.75 लाख रुपए ही जमा कराया था, इस वजह से कॉन्सर्ट को बीच में रोक दिया गया। कॉन्सर्ट के दौरान पहुंची नगर निगम की टीम ने पूरा साउंड सिस्टम अपने कब्जे में ले लिया, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। हनी सिंह इस समय देशभर में 'मिलियनेयर इंडिया टूर' कॉन्सर्ट कर रहे हैं।

खबर के मुताबिक आयोजकों से नगर निगम ने 50 लाख रुपए का टैक्स जमा करने की बात कही थी। लेकिन आयोजक इसमें असफल साबित हुए जिसकी वजह से नगर निगम ने कॉन्सर्ट में इस्तेमाल हो रहे समान को जब्त कर लिया और सिंगर हनी सिंह को लाखों रुपए का टैक्स भरना पड़ा। इंदौर के मेयर इन काउंसिल के मेंबर निरंजन सिंह चौहान गुड्डू ने बताया कि एंटरटेनमेंट टैक्स का भुगतान न करने के कारण कॉन्सर्ट का सामान जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि कॉन्सर्ट के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपए की टिकट बिकी थी। उसके हिसाब से 10% एंटरटेनमेंट टैक्स और एम्यूजमेंट टैक्स जमा करना था।

आयोजकों का कहना है कि सिर्फ 80 लाख रुपए के टिकट बिके थे, जिसमें से कई टिकट कंप्लीमेंट्री पास के रूप में बांटे गए। जिससे उनका कोई भी फायदा नहीं हुआ। अब पुलिस ने सभी दस्तावेज आयोजकों से मांगा है और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। लेकिन कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की तरह अब हनी सिंह का कॉन्सर्ट भी विवादों में घिरता नजर आ रहा है। हनी सिंह काफी समय के बाद देशभर में कॉन्सर्ट सा कर रहे हैं। जिस तरह से इंदौर का कॉन्सर्ट बीच में ही रोक दिया गया दर्शक जिन्होंने टिकट खरीदी थी वह बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।