Cinema & Budget 2026: करोड़ों के सेट और भारी-भरकम फीस, इन 5 फिल्मों ने भारतीय सिनेमा की भव्यता को बदला
Mughal-E-Azam to Dhurandhar 2: बजट 2026 के बीच जानें बॉलीवुड की उन ऐतिहासिक फिल्मों के बारे में, जिनके भव्य सेट्स और करोड़ों के बजट ने सिनेमाई इतिहास रच दिया।
- Written By: अनिल सिंह
Bollywood's Most Expensive Movies (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Bollywood’s Most Expensive Movies: भारत के आम बजट 2026-27 की घोषणा के साथ ही देश भर में वित्त और निवेश की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पैसों के इसी माहौल के बीच यदि हम बॉलीवुड पर नजर डालें, तो यहाँ भी ‘बजट’ शब्द का अपना एक अलग रोमांच है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में रही हैं, जिन्होंने पर्दे पर भव्यता दिखाने के लिए अपनी जेब की हर सीमा को तोड़ दिया। ये फिल्में केवल अपनी कहानी के लिए नहीं, बल्कि उन पर खर्च किए गए करोड़ों रुपयों और आलीशान सेट्स के लिए भी जानी जाती हैं।
सिनेमाई पर्दे पर जब इतिहास या कल्पना को उतारा जाता है, तो प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स एक्टर्स की फीस से लेकर कॉस्ट्यूम और म्यूजिक तक पर बेतहाशा खर्च करते हैं। आज जब देश अपने सालाना बजट का विश्लेषण कर रहा है, आइए हम नजर डालते हैं बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों पर, जिनके बजट और निर्माण की चुनौतियों ने उन्हें यादगार बना दिया।
मुगल-ए-आजम और देवदास: भव्यता की मिसाल
साल 1960 में के. आसिफ की ‘मुगल-ए-आजम‘ ने निर्माण की नई ऊंचाइयों को छुआ था। उस दौर में इस फिल्म पर करीब 1.5 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जो आज के सैकड़ों करोड़ों के बराबर हैं। फिल्म के ‘शीश महल’ सेट को तैयार करने में ही 15 लाख रुपए लगे थे। वहीं, 2002 में संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ ने भव्यता को एक नया आयाम दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लिए सेट डिजाइन करने में नौ महीने का समय लगा और सिर्फ चंद्रमुखी के कोठे के निर्माण पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रुपए के करीब था।
सम्बंधित ख़बरें
Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
‘धुरंधर’ के जमील जमाली Rakesh Bedi अब नोरा फतेही संग लगाएंगे ठुमके, BTS वीडियो ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
ये भी पढ़ें- Ram Charan-Upasana Twins: राम चरण के घर गूंजी किलकारी, आयशा श्रॉफ और राजा कुमारी ने चिरंजीवी को दी बधाई
बॉम्बे वेलवेट और प्रेम रतन धन पायो का तामझाम
अनुराग कश्यप ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ के जरिए 1960 के दशक के मुंबई को दोबारा जीवित करने की कोशिश की। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का सेट श्रीलंका में तैयार किया गया था, जिसे बनाने में 11 महीने का समय लगा और फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा। इसी तरह, सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने राजसी ठाट-बाट दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 90 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए राजस्थान के किलों में शूटिंग की गई, जहां लोकेशन्स पर ही लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च हुए।
धुरंधर 2: 250 करोड़ का नया रिकॉर्ड
साल 2025 के अंत में रिलीज हुई ‘धुरंधर‘ की सफलता के बाद अब दर्शकों को इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार है। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इस साल मार्च में रिलीज होने वाली इस फिल्म का अनुमानित बजट 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। आधुनिक तकनीक, हाई-ऑक्टेन एक्शन और बड़े सितारों की फौज के साथ यह फिल्म बॉलीवुड के अब तक के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक बनकर उभर रही है।
