सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग ने जीता दिल, Matrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

Mathrubhumi Song Main Hoon Release: मातृभूमि का नया इमोशनल गाना ‘मैं हूं’ रिलीज हो गया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की भावुक बॉन्डिंग से सजा यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
Salman Khan Chitrangada Singh Film Mathrubhumi Song Main Hoon Out
मातृभूमि का नया इमोशनल गाना मैं हूं रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Chitrangada Singh Film Mathrubhumi Song: सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना ‘मैं हूं’ गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। रिलीज होते ही यह इमोशनल ट्रैक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। गाने में देशभक्ति, प्यार और जुदाई की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा, “गाना ‘मैं हूं’।” इसके बाद फैंस लगातार इस गाने की तारीफ कर रहे हैं।

इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग को ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में दिखाया गया है। गाने में दोनों के बीच प्यार, बिछड़ने का दर्द और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आता है। हालांकि यह कोई टिपिकल रोमांटिक सॉन्ग नहीं है, लेकिन इसकी भावुक कहानी दर्शकों को गहराई से जोड़ने में सफल हो रही है। खासतौर पर चित्रांगदा सिंह के एक्सप्रेशंस और सलमान का शांत अंदाज गाने को और ज्यादा असरदार बनाते हैं।

गलवान संघर्ष पर आधारित है फिल्म

'मातृभूमि' साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर हालात संभालते नजर आएंगे। फिल्म में चित्रांगदा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और कई अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म की रिलीज में हुई देरी

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया। फिल्म को पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की कुछ आपत्तियों के चलते इसमें कुछ बदलाव और रीशूट किए गए। अब खबर है कि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com