बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की बंदर मूवी का TIFF 2025 में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की नई फिल्म बंदर: मंकी इन ए केज, का वर्ल्ड प्रीमियर 4 से 14 सितंबर 2025 तक होने वाले 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। बॉबी देओल-सान्या मल्होत्रा की है फिल्म।
- Written By: अनिल सिंह
बॉबी देओल की फिल्म बंदर का पोस्टर जारी
Bobby Deol Film Bandar Poster : अनुराग कश्यप और निखिल द्विवेदी की ‘बंदर’ का TIFF 2025 में वर्ल्ड प्रीमियर होगा, बॉबी देओल-सान्या मल्होत्रा ने बंदर फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है बॉबी देओल ने इस शेयर किया है। यह इस प्रोजेक्ट की पहली ऑफिशियल अनाउंसमेंट है, जिसमें फिल्म का टाइटल और स्टारकास्ट दोनों का खुलासा किया गया है।
मेकर्स ने फिल्म से बॉबी देओल के इंटेंस लुक की पहली झलक शेयर करते हुए यह भी अनाउंस किया कि फिल्म का सिलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें- War 2 Trailer: 25-25-25 खास मौके पर रिलीज होगा वॉर 2 का ट्रेलर, YRF ने किया ऐलान
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक कहानी जो शायद कभी बताई नहीं जानी चाहिए थी… लेकिन अब 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऑफिशियल सिलेक्शन बन चुकी है। हमारी फिल्म, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, #tiff50 में प्रीमियर हो रही है।”
“बंदर” को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में दिखाया जाएगा, जहां दुनिया भर की नई और बेहतरीन फिल्में दिखाई जाती हैं। इसका चयन भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ी बात है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक है।
ये भी पढ़ें- अजय देवगन की दृश्यम 3 को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, जानें क्या है विवाद
डायरेक्टर अनुराग कश्यप, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे और अग्ली जैसी फिल्में बना चुके हैं, अपने अलग और रियल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ इस नए प्रोजेक्ट में लौटे हैं। बॉबी देओल, जो इन दिनों अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और सपना पब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी, जिन्होंने वीरे दी वेडिंग (2018) और CTRL (2024) जैसी हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, अब भी अलग-अलग कहानियों को सपोर्ट करने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। द्विवेदी जल्द ही श्रद्धा कपूर स्टारर फैंटेसी ड्रामा नागिन को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
रोजर्स द्वारा प्रस्तुत 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में 30 से ज्यादा देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। “मंकी इन अ केज” इस फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर और इंटरनेशनल फिल्मों की शानदार लिस्ट में शामिल हो रही है, जो वहां दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए मुकाबला करेंगी।
