War 2 Trailer: 25-25-25 खास मौके पर रिलीज होगा वॉर 2 का ट्रेलर, YRF ने किया ऐलान

25 जुलाई, साल 2025 और सिनेमा जगत में पूरे हुए 25 साल, ऐसे खास मौके पर War 2 का ट्रेलर लॉन्च करने का ऐलान वाईआरएफ ने किया है। वॉर 2 फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
War 2 Trailer: 25-25-25 खास मौके पर रिलीज होगा वॉर 2 का ट्रेलर, YRF ने किया ऐलान
25 जुलाई को वॉर 2 का ट्रेलर होगा लांच
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

War 2 Trailer: यशराज फिल्म्स की बहुचर्चित फिल्म वॉर 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। अब इसके ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। 25 जुलाई को वॉर 2 फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा। इस बार की जानकारी खुद यशराज फिल्म्स ने दी है। यशराज फिल्म्स की तरफ से बताया गया है कि 25 जुलाई के दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के सिनेमा जगत में 25 साल पूरा होने के जश्न के साथ वॉर 2 का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।

इस साल ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही अपने-अपने फ़िल्मी करियर का 25 साल पूरा कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की तरफ से उनके इस मौके को खास मोमेंट बनाने की कोशिश की गई है। 25 जुलाई साल 2025 और दो दिग्गज कलाकारों के सिनेमा जगत में पूरे हुए 25 साल, इस मौके पर वॉर 2 के ट्रेलर को लांच किया जाने का ऐलान किया गया है।

ऋतिक और जूनियर एनटीआर की सिल्वर जुबली

ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत कहो ना प्यार है फिल्म से की थी। इस फिल्म का निर्माण उनके पिता राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में अमीषा पटेल उनके साथ नजर आई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म 14 जनवरी 2000 में रिलीज हुई थी। वहीं दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर ने फिल्मी जगत की शुरुआत निन्नू चूडलानी नाम की फिल्म से की थी। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी, जबकि बाल कलाकार के तौर पर वह काफी कम उम्र से सिनेमा जगत में काम कर रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दोनों ही कलाकार सिनेमा जगत में अपने-अपने 25 साल पूरा कर रहे हैं।

वॉर 2 फिल्म अक़ब होगी रिलीज

वॉर 2 फिल्म की अगर बात करें तो यह 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा चुका है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। जबकि फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स के बैर तले हो रहा है।

EndFragment