Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिटायरमेंट की उम्र में कमबैक करने वाले बॉबी देओल का अंदाज है सबसे अलग

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: Jan 27, 2024 | 12:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 27 जनवरी 1969 को जन्मे बॉबी देओल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। 55 की उम्र अमूमन रिटायरमेंट की उम्र होती है या अभिनेता अपनी उम्र के हिसाब इंडस्ट्री में अपनी जगह तलाशने लगता है। लेकिन बॉबी देओल का करियर इन दिनों पूरे उफान पर है। पिछले काफी सालों से गुमनामी में जी रहे बॉबी देओल अचानक से लाइमलाइट में आ गए। आज हर बड़ा निर्माता बॉबी पर दांव लगाने को तैयार है। दरअसल ये एक अभिनेता के रूप में बॉबी की लगन और मेहनत का ही नतीजा है कि बॉबी पूरी ठसक से इंडस्ट्री में वापस लौट आए हैं। आइये डालते हैं बॉबी देओल के फिल्मी करियर पर एक नजर…

इस तरह बर्बाद हो गया करियर

साल 1995 में बॉबी को पिता धर्मेंद्र ने फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में लांच किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास तो नहीं किया, लेकिन धरम पुत्र के रूप में उनकी पहचान जरूर बना दी। दो-तीन फिल्मों के बाद ही बॉबी ने ट्रैक बदल दिया और ‘बादल’ और ‘बिच्छू’ जैसी फिल्मों में विलेन बने नजर आए। राजीव रॉय की फिल्म ‘गुप्त’ में उन्हें काफी पसंद किया गया। बॉबी जिस अंदाज में फिल्में कर रहे थे उससे तो साफ था कि वो अपने करियर को संजीदगी से नहीं ले रहे थे। जिसका नतीजा भी सामने आया और वो धीरे-धीरे लाइमलाइट से गायब होते चले गए।

सम्बंधित ख़बरें

Kangana Ranaut Reaction: शादी की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं छुपकर शादी नहीं करूंगी

Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस

डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ

Preity Zinta ने ‘सोल्जर’ के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा, बीते दिनों को याद कर हुईं इमोशनल

10 साल तक नहीं मिला काम

 उन्हें अचानक काम मिलना बंद हो गया और फिर वह फिल्म इंडस्ट्री से ही गायब हो गए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के एक नाइट क्लब में डीजे के तौर पर भी काम किया। उनका पतन काफी समय तक जारी रहा और 10 साल तक इस अभिनेता की एक भी फिल्म नहीं आई।

आश्रम ने दी नई कामयाबी

बॉबी देओल के करियर को नया जीवन दिया प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने, जिसमें बॉबी ने एक बाबा के रोल में खूब तारीफें बटोरी। ये एक निगेटिव किरदार था जिसकी कामयाबी से बॉबी के नए करियर की दिशा तय कर दी।

बॉबी के पास कई बड़ी फिल्में 

इसके बाद फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के करियर का चरम दिखाई। बॉबी ने ‘एनिमल’ में मुश्किल से 15 मिनट का रोल किया था। फिल्म में छोटे से रोल में बॉबी ने कमाल कर दिया था। बॉबी ने अपने 28 साल लंबे करियर में तकरीबन 45 फिल्में की हैं, लेकिन इतने लंबे करियर में ‘एनिमल’ ही ऐसी फिल्म है जो कि उनकी पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जिसने बॉक्सऑफिस पर तकरीबन 950 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘एनिमल’ की कामयाबी के बाद बॉबी की झोली में कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ‘एनिमल 2’, तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ और ‘आश्रम’ सीरीज की अगली कड़ी भी शामिल है।

Bobby deol birthday special when his career got ruined

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2024 | 12:28 PM

Topics:  

  • Bobby Deol
  • Kanguva Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.