Alpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Alpha BO Collection Report: आलिया भट्ट और शर्वरी की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा शुरुआती वीकेंड में बेहतरीन कमाई करने के बाद अब सिनेमाघरों में वीकडेज पर संघर्ष करती नजर आ रही है।
- Written By: यति सिंह
आलिया भट्ट और शर्वरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alpha Box Office Collection: सिनेमाघरों में बड़े धमाके के साथ रिलीज हुई आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी चर्चा में है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस पहली महिला प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। शुरुआत के 3 दिनों में फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।
लेकिन जैसे ही वीकेंड खत्म हुआ और सोमवार से वर्क डे शुरू हुए, इस बड़ी फिल्म की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। अल्फा ने रिलीजिंग के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने देश भर में 9.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके एक ठोस शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी गई। फिल्म ने बीते शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को यह आंकड़ा 13.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
पहले सोमवार की मंदी ने मेकर्स की बढ़ाई टेंशन
शुरुआती 3 दिनों में बंपर कमाई का जश्न मना रहे मेकर्स को सोमवार को बड़ा झटका लगा। फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले 50% से भी ज्यादा की भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.85 करोड़ रुपये के आसपास ही सिमट कर रह गई।
किसी भी बड़ी एक्शन फिल्म के लिए कामकाजी दिनों में इतनी बड़ी गिरावट अच्छे संकेत नहीं मानी जाती। इस मंदी ने यह साफ कर दिया कि फिल्म को आगे का सफर तय करने के लिए अब काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Queen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
Lock Upp 2: ’50 अफेयर भी हो तो…’ सुनीता आहूजा के बयान पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे के फैंस भड़के
Lock Upp 2 Show: ‘मैं प्लेबॉय था, कई लड़कियों से अफेयर थे’… राम कपूर के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
बॉक्स ऑफिस पर बजट वसूलने की चुनौती अब बेहद मुश्किल हुई
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने 5वें दिन यानी मंगलवार के शुरुआती रुझानों को देखें तो फिल्म अपनी साख बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। हालांकि कामकाजी दिनों में यह गिरावट आम बात है, लेकिन भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए हर एक करोड़ का कलेक्शन बेहद मायने रखता है।
ये भी पढ़ें: 5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
फिल्म अल्फा ने अब तक कुल मिलाकर 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन इसके इतने बड़े बजट को देखते हुए यह रफ्तार नाकाफी लगती है। अब आने वाले दिन ही तय करेंगे कि आलिया भट्ट का यह एक्शन अवतार अपनी लागत निकाल पाता है या नहीं।
