Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘छावा’ से ‘120 बहादुर’ तक, जब असली घटनाओं ने रचा सिनेमा का इतिहास, 2025 बनी यादगार फिल्मों का साल

Biopic Movies Bollywood: साल की शुरुआत कंगना रनौत की निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ से हुई। वहीं, 'छावा' में विक्की कौशल बने मराठा वीर संभाजी। 'स्काई फोर्स' ने हवाई हमलों की वीरता को दिखाया गया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Dec 21, 2025 | 11:26 AM

‘छावा’ से ‘120 बहादुर’ तक, जब असली घटनाओं ने रचा सिनेमा का इतिहास

Follow Us
Close
Follow Us:

Real Story Films 2025: साल 2025 बॉलीवुड के लिए यादगार साबित हुआ, क्योंकि इस वर्ष सच्ची घटनाओं और ऐतिहासिक किरदारों पर आधारित फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। दर्शकों ने इस साल कल्पना से ज्यादा हकीकत से जुड़ी कहानियों को पसंद किया, जिनमें देशभक्ति, सामाजिक संघर्ष, राजनीति और इतिहास के कई अनछुए पहलू देखने को मिले।

कंगना रनौत की इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। कंगना रनौत के निर्देशन में बनी ‘इमरजेंसी’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और 1975-77 के आपातकाल पर आधारित है। कंगना ने फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई, जबकि अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े जैसे एक्टर्स भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखे। यह फिल्म राजनीतिक ड्रामा के रूप में विवादों में भी रही, लेकिन इतिहास के काले दौर को दिखाने के लिए सराही गई।

अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स

स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया स्टारर यह फिल्म साल 1965 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना के सरगोधा एयरबेस पर पहले हवाई हमले पर आधारित है। फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने कहानी के जरिए वायुसेना के बहादुरों की वीरता को सलाम किया। फिल्म की खूब सराहना हुई।

सम्बंधित ख़बरें

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने मारी मंडे टेस्ट में बाजी, 500 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

मामा महेश भट्ट के सहारे खुला था इमरान हाशमी के बॉलीवुड का रास्ता, फिर खुद बनाई पहचान

‘तख्त’ में रणवीर सिंह की एंट्री तय? ‘धुरंधर 2’ के बाद क्या फिर मचेगा बवाल! करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

‘धुरंधर 2’ के तूफान में फिर छाई आदित्य धर की 7 साल पुरानी फिल्म, OTT पर कर रही ट्रेंड, जानें कहां पाएंगे देख

विक्की कौशल की छावा

विक्की कौशल की छावा 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी और अक्षय खन्ना औरंगजेब के महत्वपूर्ण किरदार में दिखे। शिवाजी सावंत के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म मराठा साम्राज्य के योद्धा संभाजी की वीरता और मुगलों से संघर्ष दिखाती है। भव्य युद्ध दृश्यों और एक्टर्स के दमदार एक्टिंग के दम पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट

जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी। जॉन अब्राहम और सादिया खतीब स्टारर यह फिल्म उज्मा अहमद की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जहां एक भारतीय महिला को पाकिस्तान में जबरन शादी के बाद भारतीय राजनयिक बचाकर लाते हैं। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह राजनीतिक थ्रिलर कूटनीति और साहस के साथ कहानी को बखूबी पर्दे पर पेश करती है।

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2

जलियांवाला बाग की अनकही कहानी ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अदालत में लड़े थे। यह फिल्म साल 1919 के नरसंहार की अनकही कहानी और न्याय की लड़ाई दिखाती है।

विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स

हिंदू नरसंहार पर बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे, ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स और नोआखाली दंगों पर आधारित है। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सिमरत कौर समेत अन्य एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। 5 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म विवादों में भी रही।

ये भी पढ़ें- कार एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो में बताई अपनी सेहत की पूरी जानकारी

फरहान अख्तर की 120 बहादुर

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में बहादुरी दिखाते हुए शहीद हो गए थे। यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ 7 नवंबर को रिलीज हुई। यह कोर्टरूम ड्रामा शाह बानो बेगम केस से प्रेरित है, जो मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और रखरखाव की लड़ाई दिखाता है।

Biopic movies bollywood 2025 emergency chhaava 120 bahadur film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 11:26 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Chhaava
  • Entertainment News
  • Year Ender 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.