बिल गेट्स से पहले विल स्मिथ-गॉर्डन रामसे तक, ये इंटरनेशनल स्टार्स इंडियन शोज में मचा चुके हैं तहलका
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बिल गेट्स का कैमियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन इनके अलावा कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी शोज में आ चुके हैं, तो चलिए उनके नाम जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
इंटरनेशनल स्टार्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
भारतीय टेलीविजन की दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की हो रही है। शो में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स की स्पेशल अपीयरेंस ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया है बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस तरह का इंटरनेशनल फ्लेयर भारतीय टीवी में एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है, जो पहले कुछ ही बार देखने को मिला है।
दरअसल, स्टार प्लस पर जारी किए गए शो के वर्चुअल प्रोमो में बिल गेट्स को स्मृति ईरानी के साथ बात करते हुए देखा गया। प्रोमो में गेट्स ने शो की कुछ झलकियों और मजेदार पलों को अपने अंदाज में पेश किया, जिससे दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच दोनों बढ़ गए हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स जैसी शख्सियत का शामिल होना इंडियन टीवी के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
इन इंटरनेशनल स्टार्स ने पहले भी इंडियन टीवी शो पर मचाया था धमाल
खास बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी अंतरराष्ट्रीय सितारों ने भारतीय टेलीविजन पर अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी कई हॉलीवुड स्टार्स भारतीय रियलिटी और कॉमेडी शोज़ द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
ये भी पढ़ें- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स का कैमियो देख झूम उठीं हिना खान, बोलीं- वाह…एकता कपूर
- विल स्मिथ:- साल 2018 में ‘द कपिल शर्मा शो’ में विल स्मिथ स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे। उनकी एनर्जी और मस्तीभरे अंदाज ने शो को और खास बना दिया था।
- पामेला एंडरसन: ‘बिग बॉस 4’ में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने तीन दिनों के लिए स्पेशल गेस्ट बनकर एंट्री ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें करीब 2.5 करोड़ रुपये फीस दी गई थी। उनकी मौजूदगी से शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया और सलमान खान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
- एड शीरन:- मशहूर ब्रिटिश सिंगर एड शीरन भी ‘कपिल शर्मा शो’ में अपने गानों और मजेदार बातचीत के साथ नजर आ चुके हैं।
- जैकी चैन:- एक्शन स्टार जैकी चैन ने भी कपिल के शो में अपनी उपस्थिति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया था।
- गॉर्डन रैमसे:- ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में ब्रिटिश शेफ गॉर्डन रैमसे की स्पेशल एंट्री ने शो में जोश और कॉम्पिटिशन दोनों को बढ़ा दिया था।
