Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Election 2025: पवन सिंह-खेसारी से लेकर नीतू चंद्रा ने डाले वोट, लोगों से की खास अपील

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। ऐसे में भोजपुरी सितारों ने वोट डालकर जनता से लोकतंत्र को मजबूत करने की खास अपील की है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Nov 06, 2025 | 04:34 PM

भोजपुरी सितारों ने किया मतदान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhojpuri Stars Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर जहां आम जनता में उत्साह दिखा रहा, वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

दरअसल, भोजपुरी अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने पटना में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाई। उन्होंने कहा, “आइए, अपनी आवाज बुलंद करें, बिहार के बेहतर भविष्य के लिए वोट करें।” नीतू ने साथ ही 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में भी अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की।

पवन सिंह ने मतदान के बाद लोगों से की ये अपील

वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सदस्य पवन सिंह ने भी मतदान करने के बाद अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पहले मतदान, फिर जलपान।” पवन ने कहा कि बिहार का हर नागरिक अपने वोट से बदलाव ला सकता है, इसलिए घरों से निकलें और वोट करें।

छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने भी एक वीडियो जारी कर लोगों से वोट डालने की अपील की। वीडियो में उन्होंने कहा, “मैंने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए मतदान कर दिया है, अब आपकी बारी है। वोट देना आपका हक है, दबाव नहीं, यह आपका मन और मत दोनों है।” खेसारी ने अपने संदेश में मतदान को विकास की कुंजी बताया।

अक्षरा सिंह ने भी शेयर किया खास पोस्ट

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान। विकसित बिहार के लिए भारी संख्या में वोट करें।” उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

इसके अलावा अम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों से अपने दायित्व निभाने और बहुमूल्य वोट डालने की अपील की।

18 जिलों में पहले चरण का हो रहा है मतदान

आपको बता दें, 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, वैशाली, बेगूसराय, पटना, भोजपुर सहित 18 जिलों में 121 सीटों पर हो रहा है। दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Bihar election 2025 bhojpuri stars khesari pawan neetu akshara amrapali voting appeal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 04:33 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में अबकी बार…किसकी सरकार? बंपर वोटिंग ने दे दिया जवाब, टूटने वाले हैं सारे रिकॉर्ड!

2

‘खुद ही रची साजिश, वोट बढ़ाने का प्लान’: विजय सिन्हा पर हमले के बाद RJD का बड़ा खुलासा

3

विजय सिन्हा इनके छाती पर बुलडोजर चलाएगा…हमले के बाद डिप्टी सीएम ने दी धमकी, वोटिंग के बीच बवाल!

4

वोट डालने के बाद खेसारी लाल के बदले तेवर, पवन सिंह विवाद पर बोले- अब किसी पर…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.