बिहार में अबकी बार…किसकी सरकार? बंपर वोटिंग ने दे दिया जवाब, टूटने वाले हैं सारे रिकॉर्ड!
Bihar Politics: गुरुवार को सुबह 7 बजे से 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग ने तीन बजे तक पड़े वोटों का आंकड़ा जारी कर दिया है। जो कि एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। गुरुवार को सुबह 7 बजे से 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग ने तीन बजे तक पड़े वोटों का आंकड़ा जारी कर दिया है। जो कि एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह 3 बजे तक कुल 53.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान 6 नवंबर सुबह 7 बजे शुरु हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में मतदान की यही रफ्तार रही तो बिहार की जनता अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी।
वोटर टर्नआउट में टॉप पर बेगूसराय
बिहार में पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 40 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। सभी मतदान के लिए अपनी बारी के लिए प्रतीक्षारत हैं। वोटिंग टर्नआउट के मामले में 3 बजे तक बेगूसराय 59.82 फीसदी के साथ टॉप पर चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
लालू-राबड़ी पर CM सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- इतिहास निकाल रहा, सारा हिसाब होगा
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, दोषी पुलिसवालों पर हत्या का केस चलाने की मांग की
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
पटना में हुआ सबसे कम मतदान
यहां दूसरे नंबर पर 58.40 प्रतिशत वोटर टर्नआउट के साथ मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान पर चल रहा है तो वहीं, 58.17 फीसदी मतदान के साथ गोपालगंज तीसरे स्थान पर काबिज है। सबसे कम वोटिंग 48.69 फीसदी राजधानी पटना में देखने को मिली है।
3 बजे तक 53% के पार पहुंचा आंकड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में जनता जिन सीटों पर मताधिकार का प्रयोग कर रही है, उन पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 55.81 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, आज हो रहे मतदान में 3 बजे तक ही आंकड़ा 53 फीसदी के पार पहुंच चुका है। गौरतलब है कि 2020 में बिहार में तीन चरणों में मतदान हुए थे।
| क्रम संख्या | जिला | अनुमानित मतदान प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | बेगूसराय | 59.82% |
| 2 | भोजपुर | 50.07% |
| 3 | बक्सर | 51.69% |
| 4 | दरभंगा | 51.75% |
| 5 | गोपालगंज | 58.17% |
| 6 | खगड़िया | 54.77% |
| 7 | लखीसराय | 57.39% |
| 8 | मधेपुरा | 55.96% |
| 9 | मुंगेर | 52.17% |
| 10 | मुजफ्फरपुर | 58.40% |
| 11 | नालंदा | 52.32% |
| 12 | पटना | 48.69% |
| 13 | सहरसा | 55.22% |
| 14 | समस्तीपुर | 56.35% |
| 15 | सारण | 54.60% |
| 16 | शेखपुरा | 49.37% |
| 17 | सीवान | 50.93% |
| 18 | वैशाली | 53.63% |
किस ओर इशारा कर रही बंपर वोटिंग?
बिहार में ताबड़तोड़ हो रही वोटिंग के पीछे दो कारण माने जा रहे हैं। पहला यह कि इस बार चुनाव दीवाली और छठ महापर्व के बाद हो रहे हैं। ऐसे में बाहर के राज्यों में काम करने वाले लोग भी छुट्टी पर बिहार पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा राजनैतिक जानकारों के मुताबिक ज्यादा वोटिंग को सत्ता विरोधी लहर के तौर पर भी देखा जाता है। यह दूसरा कारण हो सकता है।
पहले चरण में दांव पर दिग्गजों की साख
पहले इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला ईवीएम का बटन दबाकर कर रहे हैं। इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ-साथ, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार की जिन 121 सीटों पर हो रही वोटिंग…2020 में उन पर किसने मारी थी बाजी? हैरान कर देंगे आंकड़े
आपको बता दें कि राज्य में पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। जबकि 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। दूसरे फेज के मतदान में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। 18वीं विधानसभा के गठन के लिए जारी इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच है।
