विजय सिन्हा इनके छाती पर बुलडोजर चलाएगा…हमले के बाद डिप्टी सीएम ने दी धमकी, वोटिंग के बीच बवाल!
Deputy CM Vijay Sinha Attacked: बिहार में पहले चरण में वोटिंग के दौरान बड़ी घटना हुई है। लखीमसराय में कुछ लोगों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफीले पर हमला कर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
विजय सिन्हा इनके छाती पर बुलडोजर चलाएगा...हमले के बाद डिप्टी सीएम ने दी धमकी, वोटिंग के बीच बवाल!
Bihar Election 1st Phase Voting: बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। इसी बीच बिहार के लखीमसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिला पर हमला हो गया। हमले की वजह टूटी सड़क के लिए विरोध बताया जा रहा है। हमले के बाद डिप्टी सीएम का बयान आया है। विजय सिन्हा ने कहा कि यह गुंडा राजद का है और एनडीए सत्ता में आ रही है इनके छाती पर बुलडोजर चलेगा। यह गुंडा देख रहे हैं गांव घूमने नहीं देगा, जीत रहे हैं। विजय सिन्हा जीत रहा है। ये राजद का यादव का गुंडा है। राजद समाज का। अच्छे यैदव लोग को विजय वोट देने दिया। और राजद का गुंडा राज कायम करना चाहता है। इन गुंडों के छाती पर बुलडोजर चलेगा। खोल के विजय सिन्हा उसके छाती पर चलाएगा।
विजय सिन्हा पर हमला
बता दें कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ है। उन्होंने हमले को लेकर राजद पर आरोप लगाया है और साथ ही प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धिक्कार है ऐसे प्रशासन पर। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनके काफिले पर पथराव हुआ है और गोबर फेंका गया है।
बता दें कि राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया, चप्पल फेंकी और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
आज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
असम चुनाव के नतीजों से पहले मुंबई सट्टा बाजार में पलटा खेल, अचानक कांग्रेस के बढ़े ‘भाव’, मचा हड़कंप!
चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के डीजीपी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने साफ किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बाहुबलियों की बीवियां बनाएंगी वर्चस्व, पहले चरण में 5 सीटों पर प्रतिष्ठा की लड़ाई, कौन मारेगा बाजी?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं, पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
