प्रणित मोरे के बाद फिर मचा हंगामा! अब इन 5 कंटेस्टेंट्स में से एक होगा Bigg Boss 19 से बाहर
Bigg Boss 19 News: ‘बिग बॉस 19’ से प्रणित मोरे के बाहर होने के बाद अब एक और एविक्शन की तैयारी है। इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें से एक को शो से अलविदा कहना पड़ेगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bigg Boss 19 Today Episode: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बीते वीकेंड का वार में जहां प्रणित मोरे को शो से बाहर जाना पड़ा, वहीं अब एक और एविक्शन की आहट ने घरवालों की टेंशन बढ़ा दी है। प्रणित की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें शो से बाहर किया गया था, लेकिन अब दर्शक फिर से एक और कंटेस्टेंट को अलविदा कहने के मूड में हैं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रणित के बाहर होने के तुरंत बाद नॉमिनेशन टास्क आयोजित किया गया। इस बार टास्क का कंट्रोल पूरी तरह बिग बॉस के हाथ में था। घरवालों को पेयर में कन्फेशन रूम में बुलाया गया और हर जोड़ी को दो नामों में से एक को नॉमिनेट करने का फैसला करना था। इसी प्रक्रिया में पूरे हफ्ते के लिए 5 कंटेस्टेंट्स का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में आ गया है।
फरहाना ने इन लोगों को किया नॉमिनेट
पहले राउंड में फरहाना, मालती और अशनूर को मृदुल और अभिषेक में से किसी एक को नॉमिनेट करना था। बहुमत से अभिषेक बजाज को नॉमिनेट किया गया। दूसरे राउंड में मृदुल और अमाल ने फरहाना भट्ट को नॉमिनेट किया। वहीं तीसरे राउंड में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी को गौरव, अमाल और शहबाज में से चुनना था, जहां सभी ने गौरव खन्ना का नाम लिया।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
चौथे राउंड में गौरव और अभिषेक ने नीलम गिरी को नॉमिनेट किया, जबकि पांचवें और आखिरी राउंड में तान्या और शहबाज ने अशनूर कौर को नामांकित किया। इस तरह इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में पांच नाम शामिल हैं — फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और नीलम गिरी।
ये भी पढ़ें- थिएटर में फीकी पड़ी ‘Thamma’, 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा जलवा, फिल्म की कमाई में आई गिरावट
पाचं कंटेस्टेंट में से एक होगा घर से बेघर
अब आने वाले वीकेंड का वार में इन पांचों में से एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होगा। सोशल मीडिया पर दर्शक तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि नीलम गिरी या अशनूर कौर को सबसे कम वोट मिल सकते हैं, जबकि फरहाना, गौरव और अभिषेक इस वक्त शो के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। शो में हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टास्क्स के चलते माहौल और भी दिलचस्प बन गया है। अब यह देखना बाकी है कि प्रणित मोरे के बाद इस हफ्ते किसका बिग बॉस हाउस से सफर खत्म होता है।
