Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिग बॉस फेम कशिश कपूर के घर 4 लाख की चोरी, नौकर पर लगा आरोप, पुलिस कर रही तलाश

कशिश कपूर के मुंबई स्थित घर से 4.5 लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी का आरोप घरेलू नौकर सचिन कुमार चौधरी पर है, जो बीते 5 महीनों से काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV और तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 13, 2025 | 10:19 AM

कशिश कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bigg Boss fame Kashish Kapoor: मुंबई में रहने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम कशिश कपूर के घर से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अंबोली इलाके में स्थित उनके फ्लैट से एक घरेलू नौकर ने 4 लाख रुपये नकद चुरा लिए और फरार हो गया। यह रकम कशिश ने अपनी मां को भेजने के लिए अलमारी में रखी थी। अब अंबोली पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कशिश कपूर मूल रूप से बिहार के पूर्णिया की रहने वाली हैं और मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) के न्यू अंबिवली सोसाइटी, वीरा देसाई रोड में रहती हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो और रियलिटी सीरीज में हिस्सा लिया है। उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए लोकप्रियता हासिल हुई थी। जानकारी के मुताबिक, घर में काम करने वाला नौकर सचिन कुमार चौधरी बीते पांच महीनों से कशिश के यहां काम कर रहा था।

कशिश कपूर रोज सुबह 11:30 बजे आता और दोपहर 1 बजे तक घर छोड़ देता था। कशिश ने बताया कि उन्होंने कुल 7 लाख रुपये अलमारी में रखे थे, लेकिन जब 9 जुलाई को अपनी मां को पैसे भेजने के लिए रकम निकालनी चाही तो उन्हें केवल 2.5 लाख रुपये ही मिले। बाकी 4.5 लाख रुपये गायब थे। जब कशिश ने घर में पूछताछ की, तो नौकर सचिन घबरा गया।

ये भी पढ़ें- मालिक और आंखों की गुस्ताखियां पर भारी पड़ीं हॉलीवुड फिल्म, सुपरमैन ने मचाया धमाल

कशिश कपूर ने जब उसकी जेब की तलाशी लेनी चाही तो उसने इंकार कर दिया और अचानक 50,000 रुपये लेकर घर से भाग गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही क्राइम ब्रांच की एक टीम को भी आरोपी की तलाश में लगाया गया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह साफ है कि घर में और कोई बाहरी घुसपैठ नहीं हुई थी। सभी शक की सुई नौकर पर ही जा रही है। अब पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को पकड़ने में जुटी है। कशिश कपूर को बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने के बाद लोकप्रियता मिली। वे एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 15’ में भी दिखाई दी थीं।

Bigg boss fame kashish kapoor house 4 lakhs stolen servant accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • Bigg Boss
  • Bollywood News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

Asrani Death Reason: इस तकलीफ ने ली असरानी की जान, मौत की वजह आई सामने

2

YRKKH: अरमान और अभिरा की शादी का बदला लेने को तैयार ‘विलेन’, युवराज की एंट्री

3

Anupama: प्रकाश भाऊ को सिखाया सबक, अनुज को खोजने निकलेगी मां-बेटी की जोड़ी

4

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल को एक्सपोज करने के लिए मेकर्स और मालती में हुई है डील, हैरान दर्शक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.