-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Box Office Collection Report Of Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan And Superman
मालिक और आंखों की गुस्ताखियां पर भारी पड़ीं हॉलीवुड फिल्म, सुपरमैन ने मचाया धमाल
- Written By: सोनाली झा
सिनेमाघरों में इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जहां राजकुमार राव की 'मालिक' और शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां' जैसे बॉलीवुड टाइटल्स को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।

मालिक और आंखों की गुस्ताखियां पर भारी पड़ीं सुपरमैन
Box Office Collection Report: बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में आमने-सामने हैं। जहां एक ओर राजकुमार राव और शनाया कपूर जैसे स्टार्स की फिल्में रिलीज हुई हैं, वहीं दूसरी ओर ‘सुपरमैन’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ जैसी हॉलीवुड फिल्में भी मैदान में हैं। दर्शकों की पसंद की बात करें तो हॉलीवुड फिल्मों ने एक बार फिर से अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। आइए जानें शनिवार यानी वीकएंड की शुरुआत पर किस फिल्म ने कितना कमाया।
मालिक का कलेक्शन
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ ने ओपनिंग डे पर 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन वीकएंड की शुरुआत का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब तक इसका कुल कलेक्शन 9 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। हालांकि यह आंकड़ा उम्मीद से कम है, क्योंकि राजकुमार की फिल्मों से आमतौर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होती है।
आंखों की गुस्ताखियां की कमाई
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शुरुआत बेहद कमजोर रही। पहले दिन इसने सिर्फ 30 लाख रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन 43 लाख रुपये का बिजनेस किया। कुल कलेक्शन 73 लाख रुपये ही हो पाया है, जो दर्शाता है कि फिल्म दर्शकों को लुभाने में विफल रही है। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी फ्लॉप साबित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
सुपरमैन का हाल
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ ने पहले दिन भारत में 7 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग ली। दूसरे दिन इसकी कमाई और बढ़ी और फिल्म ने 9.35 करोड़ रुपये बटोर लिए। अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.35 करोड़ रुपये हो चुका है। यह साफ है कि ‘सुपरमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- पवन सिंह का भाषा विवाद पर तीखा बयान, बोले- मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो
मेट्रो इन दिनों और जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का बिजनेस
मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने पहले हफ्ते में 26.85 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ और शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब तक इस फिल्म ने 33.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस हॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले हफ्ते में 55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए और अब तक का कुल कलेक्शन 65.15 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो इसे सबसे आगे ले जाता है।
Box office collection report of maalik aankhon ki gustaakhiyan and superman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, टली बड़ी रेल दुर्घटना
Aug 10, 2026 | 08:50 AMआज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!
Aug 10, 2026 | 08:44 AMबारामती का आसमान कितनी सुरक्षित? 7 साल में 10 विमान हादसे, अजीत पवार हादसे के बाद भी नहीं थमा सिलसिला
Aug 10, 2026 | 08:43 AM8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
Aug 10, 2026 | 08:37 AMवर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
Aug 10, 2026 | 08:31 AMश्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
Aug 10, 2026 | 08:27 AMWeather Alert: हिमाचल से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे का मौसम का मिजाज
Aug 10, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














