Bigg Boss 19: अमाल मलिक के गाने पर फरहाना की हंसी ने लूटा दिल, सलमान बोले- यही है असली एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 के एपिसोड में इस बार मस्ती का तड़का देखने को मिलेगा। शो में गेस्ट बनकर एल्विश यादव और क्रिकेटर दीपक चाहर आएंगे। प्रोमो में घरवाले एक-दूसरे को गाने डेडिकेट करते दिखे।
- Written By: सोनाली झा
अमाल मलिक के गाने पर फरहाना की हंसी ने लूटा दिल
Bigg Boss 19 Twist: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड धमाल और मस्ती से भरपूर होने वाला है। इस बार शो में गेस्ट बनकर आने वाले हैं ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव और क्रिकेटर दीपक चाहर। दोनों घरवालों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और कई मजेदार टास्क्स में उन्हें आजमाएंगे।
इस बार बिग बॉस के घर में माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक होता दिखाई देगा। मेकर्स ने शो का जो नया प्रोमो जारी किया है, उसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को फिल्मी गाने समर्पित करते दिखाई दे रहे हैं। हर गाने के साथ घर में हंसी का माहौल बन जाता है। प्रोमो की शुरुआत होती है शहबाज बदेशा से, जो कहते हैं कि पैसे से मुझे एक ही शख्स याद आती हैं, तान्या। इस पर सलमान खान उन्हें इंग्लिश में बताने को कहते हैं, तो वो मस्ती भरे अंदाज में ‘मनी इज मनी’ कहते हैं और फिर ‘पैसा ये पैसा’ गाना गाते हैं।
अमाल मलिक का डेडिकेशन
इसके बाद बारी आती है सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक की। वो अपनी साथी कंटेस्टेंट फरहाना खान को सबसे बड़ी धोखेबाज बताते हुए गाना डेडिकेट करते हैं कि तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो। यह सुनते ही घर का माहौल हंसी से गूंज उठता है। फरहाना खुद भी इस पर खुलकर हंसती हैं, वहीं सलमान खान और बाकी कंटेस्टेंट्स भी मजाकिया अंदाज में तालियां बजाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
फैंस को पसंद आया प्रोमो
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा कि बिग बॉस का माहौल होगा रंगीन, जब घरवाले करेंगे एक-दूसरे को समर्पित कुछ गीत। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस को घरवालों की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक खूब पसंद आ रही है। वर्तमान में शो में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- अरबाज खान और शूरा खान बने माता-पिता, बेटी के जन्म से झूम उठा सलमान खान का परिवार
बिग बॉस 19 का नॉमिनेशन
इस हफ्ते अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, नीलम गिरी, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणित मोरे नॉमिनेशन में हैं। हालांकि चर्चा है कि इस बार कोई भी घर से बेघर नहीं होगा, लेकिन सच क्या है, यह तो ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के बाद ही पता चलेगा।
