Bigg Boss 19 Top 10 List: नंबर 1 कौन ? गौरव खन्ना की धमाकेदार एंट्री, फरहाना भट्ट दूसरे नंबर पर
बिग बॉस 19 की इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में अभिषेक बजाज नंबर 1, फरहाना भट्ट नंबर 2 और गौरव खन्ना नंबर 3 पर हैं। अमाल मलिक की पॉपुलैरिटी घटी।
- Written By: अनिल सिंह
बिग बॉस 19 रैंकिंग: अभिषेक बजाज टॉप पर बरकरार, अमाल मलिक हुए फुस्स खिलाड़ी साबित, जानें टॉप 10 में कौन-कौन?
Bigg Boss 19 Top 10 List: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की बीते हफ्ते की कंटेस्टेंट रेटिंग आ गई है। घर में हो रहे लगातार झगड़ों और रिश्तों में आ रही दरारों के बीच, दर्शकों ने इस बार अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रेटिंग दी है।
जानिए इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में किस कंटेस्टेंट को कौन-सी पोजीशन मिली है:
सम्बंधित ख़बरें
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
बिग बॉस 19: इस हफ्ते की टॉप 10 कंटेस्टेंट रेटिंग
| रैंक | कंटेस्टेंट का नाम | प्रमुख कारण (परफॉरमेंस) |
| नंबर 1 | अभिषेक बजाज | लगातार विवादों, और शो में हंगामे के बावजूद पहले पायदान पर टिके रहे। |
| नंबर 2 | फरहाना भट्ट | घरवालों को बुरा-भला कहने और अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनीं। |
| नंबर 3 | गौरव खन्ना | शुरुआत में सुस्त खिलाड़ी माने जाने के बावजूद, गेम बदलने के बाद तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की। |
| नंबर 4 | अशनूर कौर | अभिषेक बजाज के साथ और अपने दम पर टॉप 5 में जगह बनाई। |
| नंबर 5 | प्रणित मोरे | घरवालों और बाहरवालों को लगातार एंटरटेन करने से पॉपुलैरिटी में तेजी से उछाल आया। |
| नंबर 6 | अमाल मलिक | सीजन की शुरुआत में काफी पॉपुलर थे, लेकिन अब धीरे-धीरे फुस्स खिलाड़ी साबित होते दिख रहे हैं। |
| नंबर 7 | तान्या मित्तल | अपनी रईसी और बढ़ा-चढ़ाकर बातें बोलने की वजह से चर्चा में रहीं, लेकिन गेम में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। |
| नंबर 8 | मालती चाहर | वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं, शुरुआती दिनों में एक्टिव दिखीं लेकिन फरहाना के आगे टिक नहीं पाईं। |
| नंबर 9 | शहबाज बदेशा | अमाल मलिक के पक्के दोस्त, लेकिन शो में अपनी खुद की इंडिविजुएलिटी साबित नहीं कर पाए। |
| नंबर 10 | मृदुल तिवारी | टॉप 10 लिस्ट में हाशिये पर धकेले गए, नंबर 10 पर रहे। |
अन्य कंटेस्टेंट की स्थिति:
नंबर 11 पर कुनिका सदानंद रहीं।
नंबर 12 पर नीलम गिरी रहीं।
ये भी पढ़ें- ‘बाहुबली’ नाम के ‘रॉकेट’ पर चौड़ा हुआ राजामौली की सीना, ISRO के प्रति जताया सम्मान
मुख्य आकर्षण
इस हफ्ते अभिषेक बजाज अपनी लगातार हो रही तकरार के बावजूद नंबर वन की पोजीशन पर बरकरार हैं। वहीं, फरहाना भट्ट ने अपने तीखे तेवरों से दर्शकों का दिल जीता और नंबर दो पर कब्जा किया। शुरुआती दिनों में कमजोर माने जा रहे गौरव खन्ना ने गियर बदलते ही टॉप तीन में अपनी जगह बनाई है।
