वीकेंड का वार में फूट-फूटकर रोईं नीलम गिरी, टास्क के बीच घरवालों ने किया टारगेट तो भड़कीं एक्ट्रेस

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान एक टास्क देंगे। जिसमें सभी घरवाले भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को टारगेट करेंगे। जिसकी वजह से वह भड़क जाएंगी और सलमान खान के सामने ही रो पड़ेंगी।
वीकेंड का वार में फूट-फूटकर रोईं नीलम गिरी, टास्क के बीच घरवालों ने किया टारगेट तो भड़कीं एक्ट्रेस
बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर एपिसोड के साथ दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में घरवालों को जमकर रिएलिटी चेक दे रहे हैं। कभी किसी की तारीफ करते हैं तो कभी गलतियों पर क्लास लगाते हैं। बीते एपिसोड में उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया। वहीं रविवार के एपिसोड में एक ऐसा टास्क देखने को मिलेगा, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि का सब्र टूट जाएगा और वह रो पड़ेंगी।

वीकेंड का वार के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान घरवालों को एक टास्क देते हैं। इस टास्क में हर सदस्य को यह तय करना होगा कि कौन घर का असली लीडर है और कौन सिर्फ फॉलोअर। इसके लिए उन्हें कंटेस्टेंट की तस्वीरें बोर्ड पर लगानी होंगी।

घरवालों के निशाने पर आएंगे अभिषेक और नीलम

टास्क के दौरान कुनिका सदानंद ने अवेज दरबार का नाम लिया और कहा कि उनका कोई स्पष्ट स्टैंड नहीं है। वहीं, नीलम गिरि ने अभिषेक बजाज को फॉलोअर्स की लिस्ट में डालते हुए कहा कि  वो हमेशा “बुद्धू” लगते हैं। संगीतकार अमल मलिक ने भी अभिषेक पर यही आरोप लगाया कि उनके पास खुद की कोई राय नहीं होती।

दूसरी ओर, अशनूर कौर ने नीलम गिरी का नाम लिया और कहा कि उनकी ऑरिजनल पर्सनैलिटी अब तक सामने नहीं आई है। इसके बाद अभिषेक और अवेज ने भी नीलम को ही फॉलोअर बताया। यह सुनकर नीलम भावुक हो गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उन्होंने कहा कि “भेड़ चाल में चलना पहले बंद कर दो। ये लोग मुझे टारगेट करते हैं और हमेशा करेंगे।” सलमान खान के सामने नीलम ने साफ कहा कि उनके खिलाफ एक ग्रुप मिलकर गेम खेल रहा है।

लगातार निशाने पर आने से नीलम रो पड़ीं और उन्होंने कहा कि उन्हें घर में बार-बार टारगेट किया जा रहा है। इस ड्रामेटिक मोमेंट ने प्रोमो को और भी दिलचस्प बना दिया है, जिससे अब दर्शकों में रविवार के एपिसोड को देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है।

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स लिस्ट

इस सीजन में कई जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं। इनमें गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अमल मलिक, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, जीशान कादरी, अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, नतालिया जेनोशेक और मृदुल तिवारी शामिल हैं। लेकिन हर एपिसोड में हंगामा देखने को मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com