Bigg Boss 19: अपने पास रखो अपना फ्रेजाइल ईगो, कुनिका ने तान्या के मुंह कही कड़वी बात
LIVE Feed: बिग बॉस 19 का हर एपिसोड दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली राजनीति अब और तेज हो गई है। दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त बनते नजर आ रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
बिग बॉस 19: कुनिका के घासलेट बोलने पर भड़की तान्या मित्तल, कुनिका ने भी दिया कड़वा जवाब
Kunika And Tanya Mittal Argument: बिग बॉस के घर में राजनीति का खेल अब दिलचस्प मोड़ में पहुंचने लगा है। कुनिका ने तान्या मित्तल को घासलेट की संज्ञा दी तो तान्या मित्तल को बुरा लग गया और वह कुनिका से उसके लिए विरोध जताते हुए नजर आई। तब कुनिका ने भी तान्या के मुंह पर कड़वी बात कह दी है। कहा है कि तुम्हारा फ्रेजाइल ईगो अपने पास ही रखो। मेरे पास आने की जरूरत नहीं है।
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 के लाइव फीड की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें तान्या मित्तल और कुनिका के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं इन दोनों की बातचीत के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी भी वहां मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
यहां देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- Alia Bhatt: ‘लोका: चैप्टर 1’ की सफलता पर गदगद हुईं आलिया भट्ट, कही बड़ी बात
आप मुझसे प्यार मत करो
वीडियो में आप देख सकते हैं कुनिका बेडरूम में अपनी बेड पर हैं, तो नीलम और तान्या मित्तल उनके पास पहुंचते हैं। तान्या कुनिका से कहती हैं कि आपको यह नहीं बोलना चाहिए था मैंने घासलेट का काम किया है। तान्या मित्तल कहती है कि मैं आपसे इतना प्यार करती हूं कि मैं एक हफ्ते से पूरे घर वालों की गलियां खा रही हूं। इस पर कुनिका उन्हें बताती है कि मैं आपको समझा कर थक गई हूं, आप अड़ियल टट्टू की तरह अपनी बात पर अड़ी हुई हैं। अगर आपको लगता है कि मैं बहुत ओपिनियनेटेड हूं, तुम मुझसे दूर ही रहो, आप मुझसे प्यार मत करो।
बोलते रहिए मम्मी मम्मी
इस पर तान्या मित्तल कहती हैं कि अगर आप मुझे घासलेट बोलेंगे, तो मैं आपको क्लियर करूंगी, आप मेरी मां को कुछ बोलेंगे तो मैं ऑफेंड करूंगी। जैसे आपकी एक पर्सनालिटी है मेरी भी पर्सनालिटी है। इसके बाद कुनिका उन्हें कहती है कि तो फिर बोलते रहिए मम्मी मम्मी और कोई बात सुनाए तो सुनते रहिए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच अब राजनीति तेजी से हो रही है, दुश्मन दोस्त बन रहे हैं, तो वहीं दोस्तों के बीच दीवार पैदा हो रही है। असली खेल शुरू हो गया है।
