Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा सीक्रेट रूम में हैं या नहीं? खुद बताया सच, जारी किया वीडियो
Shehbaz Badesha: शहनाज गिल के भाई को लेकर यह दावा किया जा रहा था कि वह सीक्रेट रूम में हैं। शहबाज बदेशा ने खुद बता दिया है कि वह बिग बॉस 19 के लिएसीक्रेट रूम में है या नहीं, देखें यह वीडियो।
- Written By: अनिल सिंह
शहबाज बदेशा ने खुद किया खुलासा बिग बॉस 19 के लिए सीक्रेट रूम में हैं या नहीं
Shehbaz Badesha Is Not In Secrete Room: बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा की एंट्री होते-होते रह गई। दरअसल जनता की वोटिंग के आधार पर उनकी किस्मत तय होने वाली थी कि वह बिग बॉस के घर में एंट्री कर पाएंगे या नहीं। लेकिन मृदुल तिवारी ने वोटिंग के मामले में उन्हें हरा दिया। ऐसे में शहबाज बदेशा के चाहने वालों को बड़ा झटका लगा।
शहबाज बदेशा बिग बॉस 19 में एंट्री पाने से पहले ही बिग बॉस के घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट बन गए। लेकिन बाद में कहा जाने लगा कि उन्हें सीक्रेट रूम भेजा गया है, उनकी बाद में एंट्री कराई जाएगी, लेकिन अब शहबाज बदेशा ने खुद खुलासा किया है कि वह सीक्रेट रूम में है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
This is secret room 🧿 @HotstarReality @ColorsTV #ShehbazBadesha pic.twitter.com/KtW5p5tR42 — Shehbaz Badesha (@ShehbazBadesha) August 26, 2025
ये भी पढ़ें- बाहुबली द एपिक का टीजर हुआ रिलीज, उत्सुक हुए फैंस
शहबाज बदेशा ने जारी किया वीडियो
शहबाज बदेशा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में वह अपने चाहने वालों का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके लिए जिन लोगों ने भी वोटिंग की वह उनका शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए हैं। शहबाज बदेशा ने वीडियो में बताया कि मैंने सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया मेरे लिए यही बहुत बड़ी बात है।
सीक्रेट रूम में नहीं हैं शहबाज बदेशा
वीडियो में बात करते हुए शहबाज ने बताया कि वह सेक्रेट रूम में नहीं है। उन्होंने कहा मैं कोई सीक्रेट रूम में नहीं हूं। मैं यहां पर बैठा हूं। यह मेरा सीक्रेट रूम है। जब भी मौका मिलेगा मैं अपना हंड्रेड परसेंट दूंगा। इसकी गारंटी देता हूं। एंटरटेनमेंट में आपको कोई कमी नहीं मिलेगी। शहबाज ने जिस तरह से गोल-गोल बातें की है, उससे यह साफ पता नहीं चल रहा है कि वह सीक्रेट रूम में है या नहीं, उन्होंने यह जरूर कहा है कि मैं सीक्रेट रूम में नहीं हूं और आगे यह भी कहा कि यह मेरा सीक्रेट रूम है।
शहबाज ने की शहनाज की तारीफ
शहबाज अपने वीडियो में शहनाज गिल की तारीफ करते हुए भी नजर आए। दरअसल कुछ लोग उन्हें ताना मारते हैं कि वह अपनी बहन की वजह से बने हैं, वरना उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अपने आप पर गर्व है, मैं अपनी बहन की वजह से बना हूं। बहन मेरा ही खून है। मैं अपनी बहन की वजह से हूं और हमेशा रहूंगा।
