Bigg Boss 19: अर्शी खान ने सुझाया तान्या मित्तल के पाखंड को दूर करने का नायाब तरीका
Arishi Khan: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल की फजीहत का सिलसिला अभी रुका नहीं है। अर्शी खान ने बिग बॉस के मेकर्स को तान्या मित्तल के पाखंड को दूर करने का नायाब तरीका सुखाया है।
- Written By: अनिल सिंह
अर्शी खान ने बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के लिए टास्क का सुझाव, मजा ले रहे लोग
Arishi Khan On Tanya Mittal Hipocrisy: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका बढ़बोलापन उन्हीं की फजीहत कर रहा है, लेकिन वह रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच बिग बॉस के कई सीजन में नजर आ चुकी अर्शी खान ने तान्या मित्तल के पाखंड को दूर करने का नया तरीका सुझाया है।
एक इंटरव्यू के दौरान वह बताते हुए नजर आई है कि अगर वह बिग बॉस के घर में होती तो तान्या मित्तल के पाखंड को कैसे दूर करती? सोशल मीडिया पर अर्शी खान की वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और सोशल मीडिया यूजर्स मजे लेते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं अर्शी खान ने तान्या मित्तल को लेकर क्या कहा है?
सम्बंधित ख़बरें
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
यहां देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप के सामने ही कर दी ‘गुलाल’ की आलोचना
अर्शी खान बोलीं, सब बेवकूफी वाली बातें हैं
एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल की बात हो रही है, अर्शी खान से साक्षात्कारकर्ता पूछ रही है कि वह तान्या मित्तल के बारे में जानती है, तो अर्शी खान ने कहा नहीं। तब उन्होंने अर्शी खान को तान्या मित्तल के बारे में बताया तो अर्शी खान हैरान नजर आई, उन्होंने कहा- तान्या मित्तल जो बिग बॉस के घर में कर रही है सब बेवकूफी वाली बातें हैं। अवाम सब जानती है। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि शो के अंदर आप सब की औकात एक जैसी होती है, सभी को कचरा उठाना है और टॉयलेट भी साफ करना है, जो ड्यूटी जिसे मिलेगी वह उसे करना होगा आपको काम आए या ना आए।
अर्शी तान्या को देती टास्क
इंटरव्यू के दौरान अर्शी खान ने पूछा कि क्या सच में तान्या मित्तल जो दावा करती है वह अमीर हैं, तो उन्हें बताया गया कि नहीं वह वैसा बताती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अगर बिग बॉस के घर में होती तो अलग लेवल पर उनसे मैं टास्क करवाती, खड़ा करके 100 बार फ्रिज बंद चालु करवाती और बताती कि फ्रिज खुलता कैसे और बंद कैसे होता है।
टास्क दिया जाना चाहिए
अर्शी खान ने आगे कहा कि क्या उन्हें पैसा गिनना आता है? साड़ी पहनना आता है? बताया गया कि इस सबके लिए उन्होंने आदमी रखा हुआ है, तो अर्शी खान ने कहा छी यार यह सब बेवकूफी वाली हरकतें हैं। उन्हें टास्क दिया जाना चाहिए और इसी से बिग बॉस के घर में असली फन पैदा होता है, उन्हें टास्क नहीं मिल रहा है, इसलिए वह फिजूल की बातें कर रही हैं।
