Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देसी अंदाज में हुई Bigg Boss फेम दीपक ठाकुर की शादी, सिंदूरदान का वीडियो हो रहा है वायरल

बिग बॉस 12 फेम दीपक ठाकुर शादी के बंधन में बन चुके हैं। नेहा ठाकुर (चौबे) के साथ उनकी शादी हुई है। उन्होंने शादी की लगभग सभी रसों की तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। सिंदूरदान का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 01, 2024 | 06:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भोजपुरी एक्टर और सिंगर दीपक ठाकुर को शोहरत बिग बॉस के घर में आकर मिली थी। वह बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। वह अब भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहे हैं और भोजपुरी गीत गाते हैं। हाल ही में दीपक ने शादी कर ली है। उनकी पत्नी नेहा ठाकुर (चौबे) के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की हर रस्म की तस्वीर और वीडियो साझा किया है। इसमें तिलक, हल्दी, मेहंदी, बारात, विदाई सभी रस्में और समारोह दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सिंदूरदान का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो और तस्वीरों में आप देख सकते हैं दीपक ठाकुर की शादी बिल्कुल ठेठ और देसी अंदाज में हुई है। उनकी शादी देखकर बहुत से उत्तर भारतीय लोगों को अपनी शादी की याद आ रही है। गाड़ी पर दीपक वेड्स नेहा लिखा हुआ है। वह बारात लेकर जाते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। बारात से लौटी गाड़ी का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। दुल्हन के साथ स्टेज पर बिताए गए वक्त की तस्वीर और वीडियो भी शेयर की गई है। बारातियों का नाच गाना, हल्दी और मेहंदी की रस्में सिंदूरदान की रस्में द्वार पूजा का सीन सब कुछ इस तस्वीर में आपको मिल जाएगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपने शादी की लगभग सभी रस्मों को साझा किया है।

ये भी पढ़ें- संभावना सेठ को मिल रही है पति की दूसरी शादी करवाने की सलाह, ताने…

सम्बंधित ख़बरें

दादा-भैया की साख दांव पर, शिवसेना, MAVIA को कड़ी चुनौती, नीलेश लंके की अकेले की लड़ाई

सीएम योगी की दहाड़, गर्व है मैं हिंदू हूं, हमने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया, युवा दिवस पर दिया बड़ा संदेश

परीक्षा कदाचार पर सरकार सख्त, बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ा पहरा; सतर्कता समिति गठित

लोकसभा बनाम विधानसभा: अजित पवार ने समझाया महाराष्ट्र के वोटर का गणित, क्यों बदली 5 महीने में तस्वीर?

दीपक ठाकुर की शादी की तस्वीरों पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने उन्हें शादी के लिए बधाई संदेश भेजा है। दीपक ठाकुर ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ और ‘भैया जी’ जैसी फेमस बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम भी किया है। लेकिन उन्हें बड़ी शोहरत बिग बॉस के घर में आने के बाद मिली थी। बिग बॉस सीजन 12 में वह नजर आए थे। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद जैसे ही वह अपने गांव वापस पहुंचे, वहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। दीपक ठाकुर अभी अपने चाहने वालों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।

Bigg boss 12 fame deepak thakur wedding with neha thakur video went viral on intagram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2024 | 06:20 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.