India-Pakistan के तनाव के बीच सलमान खान के करियर पर बड़ा संकट! नई फिल्म अधर में लटकी, निर्माता भी हटने लगे पीछे
सीजफायर ऐलान के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। वहीं इसका असर सलमान खान के करियर पर पड़ा है। उनकी नई फिल्मों के लिए डायरेक्टर नहीं मिल रहे हैं। साथ ही कई फिल्मों की शूटिंग बीच में ही लटकी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के ऐलान के बाद भी तनाव जारी है। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके भारत ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। लेकिन अब इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर पड़ता नजर आ रहा है।
दरअसल, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जो कुछ लिखा और उसके खिलाफ उनको जिस तरह का विरोध झेलना पड़ा और उससे फिल्म सितारे हैरान रह गए हैं। सलमान खान का हिंदी फिल्म दर्शकों में कभी जबर्दस्त क्रेज रहा है और उनकी औसत फिल्मों को भी ईद पर मिलने वाली बड़ी सफलता इसका गवाह रही हैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है। निर्माताओं ने भी अपनी कुर्सी की पेटियां कस ली हैं और वह अब ऐसी किसी फिल्म के साथ आगे नहीं बढ़ने की सोच रहे हैं, जिसमें सलमान खान का लीड रोल हो। इसके साथ ही हाल ही में गलवान घाटी की घटना पर एक फिल्म शुरू होने की बातें खूब सुर्खियों में रही हैं।
सलमान खान का फौजी की ड्रेस में एआई से बना एक पोस्टर भी खूब वायरल हुआ। लेकिन ये फिल्म अब तक शुरू नहीं हो सकी है। सलमान के करीबी सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म के लिए अब तक कोई प्रोड्यूसर तैयार नहीं हुआ है। वहीं, सलमान खान की राजश्री फिल्म्स के साथ लंबे अरसे से प्रस्तावित अगली फिल्म पर भी निर्देशक सूरज बड़जात्या ने फैसला फिलहाल टाल दिया है। सलमान खान की संजय दत्त के साथ बन रही एक फिल्म के भी हाशिये पर चले जाने की खबरे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
इसेक अलावा सलमान खान के पास सिर्फ एक ही पूर्व घोषित फिल्म है, ‘टाइगर वर्सेज पठान’, जिस पर इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा ने कैंसिल का निशान तो नहीं लगाया है, पर ये कब शुरू होगी, इसकी तारीख भी नहीं बताई है। सलमान खान की पिछली दोनों फिल्में ‘टाइगर 3’ और ‘सिकंदर’ काफी बड़े बजट की फिल्में रही हैं और दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर सफल नहीं रहीं। यही वजह है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला सलमान के साथ प्रस्तावित अपनी अगली फिल्म ‘किक 2’ पर अब बात भी नहीं करते, वहीं यशराज फिल्म्स से जुड़े लोग ये भी शंका जाहिर करने लगे हैं कि शायद अब ‘टाइगर वर्सेज पठान’ बड़े पर्दे पर दस्तक दे या नहीं।
