Bhumi Pednekar Fitness: बार-बार वजन घटाने-बढ़ाने से थकीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- अब बॉडी को दे रही हूं प्रायोरिटी
Bhumi Pednekar Transformation: भूमि पेडनेकर ने वेट लॉस को लेकर कहा कि अब वह फिल्मों के रोल्स से ज्यादा अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देती हैं। बार-बार वजन बढ़ाना-घटाना शरीर के लिए मुश्किल होता है।
- Written By: सोनाली झा
भूमि पेडनेकर (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Bhumi Pednekar Health Priority: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने वेट लॉस और बदले हुए फिटनेस अप्रोच को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म्स फेस्टिवल 2026 के दौरान भूमि पेडनेकर ने अपने करियर और हेल्थ को लेकर खुलकर बात की। भूमि पेडनेकर ने बताया कि अब उनकी प्राथमिकताएं पहले से काफी बदल चुकी हैं।
भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स में कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में फिल्म दम लगा के हईशा से बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। इंटरव्यू के दौरान भूमि ने कहा कि वह रिलेवेंट बने रहने की बजाय अपने काम के प्रति ईमानदार रहने में विश्वास करती हैं।
वेट लॉस पर खुलकर रखी राय
भूमि पेडनेकर के मुताबिक, सच्चा कलाकार वही है जो अपने हुनर को समझे और लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करे। भूमि पेडनेकर ने अपने वेट लॉस को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि फिल्मों के लिए वह कई बार वजन बढ़ाने और घटाने का जोखिम उठाती रही हैं, लेकिन अब वह इस प्रक्रिया को लेकर अधिक सतर्क हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
फिटनेस को लेकर बदला नजरिया
भूमि ने कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर के लिए बार-बार वजन बढ़ाना और घटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अब मैं अपने रोल्स से ज्यादा अपनी हेल्थ और बॉडी को प्राथमिकता देती हूं। भूमि का मानना है कि खासतौर पर महिलाओं के लिए एक समय के बाद अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। भूमि का यह बदला हुआ नजरिया यह दर्शाता है कि अब वह सिर्फ अपने किरदारों के लिए नहीं, बल्कि अपनी सेहत के लिए भी सजग हैं।
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं भूमि
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर हाल ही में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह थे। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ में भी दिखाई दीं, जहां उन्होंने ईशान खट्टर के साथ स्क्रीन शेयर की। साल 2026 में भूमि दलदल में नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया।
